Isha Ambani ने नन्ही बेटी को पहनाया हीरे-रूबी का हार, खुद मां की जूलरी और लहंगे में दिखीं
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:17 PM (IST)
नारी डेस्क : जब बात शाही अंदाज़, बेशकीमती जूलरी और क्लासिक फैशन की आती है, तो अंबानी परिवार की महिलाएं हर बार नया बेंचमार्क सेट करती हैं। हाल ही में ईशा अंबानी अपने कज़िन की शादी में ऐसे रॉयल लुक में नज़र आईं कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गईं। गोल्डन लहंगे, हीरे-पन्ने की जूलरी और मां-बेटी की ट्विनिंग ने इस लुक को और भी खास बना दिया।
लहंगे में रॉयल राजकुमारी जैसी दिखीं ईशा
ईशा अंबानी का यह लुक पारंपरिक कारीगरी और मॉडर्न एलिगेंस का परफेक्ट मेल था। उन्होंने गोल्डन शेड का हैंड-एम्ब्रॉयडेड लहंगा पहना, जिस पर बारीक जरदोज़ी वर्क के साथ मोती, क्रिस्टल, रूबी और पन्ने जड़े हुए थे। ट्यूल फैब्रिक पर बना फ्लोरल मोटिफ और जालीदार पैटर्न लहंगे को बेहद ग्रैंड बना रहा था।

अबू जानी-संदीप खोसला का कस्टम क्रिएशन
ईशा और उनकी बेटी आदिया दोनों के आउटफिट्स मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने कस्टम डिजाइन किए। ईशा का गोल्डन लहंगा शाही अंदाज़ का प्रतीक था, वहीं आदिया का पिंक पटोला घाघरा-चोली बेहद क्यूट और एलिगेंट लगा।
यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन
ब्लाउज़ और दुपट्टे ने बनाया बैलेंस
भारी लहंगे के साथ ईशा ने गोल्ड टिश्यू ब्लाउज़ कैरी किया, जिसमें U नेकलाइन और हाफ स्लीव्स थीं। बॉर्डर पर जरदोज़ी वर्क ने ब्लाउज़ को सटल लेकिन एलिगेंट टच दिया। लुक में कलर ब्रेक के लिए उन्होंने सॉफ्ट पिंक दुपट्टा चुना, जिसके एम्ब्रॉयडेड बॉर्डर ने पूरे अटायर को खूबसूरती से बैलेंस किया।

मां नीता अंबानी की जूलरी ने जोड़ा इमोशनल टच
ईशा ने इस खास मौके पर मां नीता अंबानी के इयररिंग्स पहने, जिससे लुक में न सिर्फ रॉयल बल्कि इमोशनल एलिमेंट भी जुड़ गया। उनका लेयर्ड डायमंड-एमराल्ड नेकलेस, मांग टीका, कंगन और बन में लगी डायमंड हेयर एक्सेसरी लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट रहीं।
यें भी फढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?
नन्ही आदिया बनीं छोटी सी राजकुमारी
ईशा की बेटी आदिया भी अपनी मां से कम नहीं लगीं। उन्होंने पिंक पटोला घाघरा-चोली पहनी, जिस पर फ्लोरल और शेवरॉन पैटर्न बेहद प्यारा लगा। गले में डायमंड-रूबी नेकलेस और हाथों में गुलाबी चूड़ियां उनके लुक को और खास बना रही थीं।

सेलिब्रिटी स्टाइलिंग का कमाल
ईशा अंबानी के इस लुक को हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदाजानिया ने स्टाइल किया, जिन्होंने हर डिटेल को बेहद क्लासी और बैलेंस्ड रखा।
यें भी पढ़ें : सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे
आप भी ऐसे करें रॉयल लुक री-क्रिएट
गोल्ड या बेज बेस वाला जरदोज़ी वर्क लहंगा चुनें
सॉफ्ट पिंक या पेस्टल दुपट्टे से कलर कंट्रास्ट दें
पन्ने, ग्रीन मोती या एमराल्ड जूलरी से रॉयल टच लाएं
न्यूड मेकअप, सॉफ्ट ग्लैम और बन के साथ हेयर एक्सेसरी लगाएं
ईशा अंबानी का यह लहंगा लुक साबित करता है कि क्लासिक जूलरी, पारंपरिक कारीगरी और सॉफ्ट कलर पैलेट मिलकर कैसे एक टाइमलेस रॉयल स्टाइल बना सकते हैं।

