मनीष मल्होत्रा के Paris Couture Week में छा गया ईशा अंबानी का लुक, पहनी मां की पुरानी ज्वेलरी
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 01:47 PM (IST)
नारी डेस्क: मनीष मल्होत्रा ने 8 जुलाई को पेरिस ऑट कउचर वीक में अपना डेब्यू किया। डिज़ाइनर के करियर और भारतीय फ़ैशन के लिए इस बड़े पड़ाव पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए कई सेलिब्रिटीज फ्रंट रो में मौजूद थे, जिनमें करण जौहर, ईशा अंबानी और एना विंटूर शामिल थे। इस खास मौके के लिए, ईशा अंबानी ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एक खास आउटफिट पहना। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एंड्रयू मुकमल ने ईशा को इस आउटफिट में स्टाइल किया। आइए इस लुक की जानते हैं पूरी डिटेल

ईशा ने जो हाथ से बना गोल्डन कउचर गाउन पहना था, उसे खुद मनीष मल्होत्रा ने खास तौर पर डिज़ाइन किया था, ताकि वह इसे इस ऐतिहासिक मौके पर पहन सकें। ईशा के लुक में ड्रेस को खास बनाए रखने के लिए, एंड्रयू मुकामल ने इसे शानदार गहनों और एक्सेसरीज़ के साथ बहुत समझदारी से स्टाइल किया। ईशा ने सोने की कारीगरी वाली फेरागामो हील्स पहनीं और अपनी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से ली गई खास ज्वेलरी और लोरेन श्वार्ट्ज के गहने पहने - जिनमें बड़े डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स और एक शानदार अंगूठी शामिल थी।

वहीं, ग्लैमरस लुक के लिए ईशा ने विंग्ड आईलाइनर, गोल्डन आईशैडो, मस्कारा लगी पलकें, डार्क आइब्रो, हल्के गुलाबी गाल, चमकता हुआ हाइलाइटर और ग्लॉसी रेडिश-ब्राउन लिप शेड चुना, और आखिर में ड्यूई बेस के साथ लुक को पूरा किया। बीच से मांग निकालकर खुले छोड़े गए उनके रेशमी, सीधे बालों ने उनके लुक में एक सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ा। मनीष मल्होत्रा के शो में ईशा अंबानी, एना विंटूर के साथ फ्रंट रो में बैठीं। दोनों को साथ बैठकर बातें करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

'मा' नाम का यह कलेक्शन मल्होत्रा की स्वर्गीय मां, गरिमा मल्होत्रा को समर्पित था, जिनका उन पर अटूट विश्वास ही इस शो की प्रेरणा बना। प्रेजेंटेशन से पहले डिजाइनर ने अपनी मां की साड़ियों के रंगों से जुड़ी बचपन की यादों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें फ़ैशन के क्षेत्र में एक अलग तरह का करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया था। इस कॉउचर कलेक्शन में स्कल्पचरल सिल्हूट, फ़्लूइड ड्रेप्स, ज़रदोज़ी, हाथ की कढ़ाई और बारीक धागे का काम शामिल था। इसमें गहरे जूल टोन, हल्के पेस्टल और मेटैलिक रंगों का इस्तेमाल किया गया था, जो मातृत्व के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते थे।

