हर साल बदलता है रॉयल बहू 'Kate Middleton' का फैशन, हर लुक बन जाता है स्टाइल स्टेटमेंट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 07:11 PM (IST)

नारी डेस्क : ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन अपने शाही अंदाज और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। हर साल किसी न किसी खास मौके पर उनका लुक चर्चा का विषय बन जाता है। वह हमेशा क्लासिक, एलिगेंट और टाइमलेस फैशन को चुनती हैं। आइए जानते हैं 2012 से 2026 तक उनके यादगार आउटफिट्स के बारे में।

PunjabKesari

केट मिडलटन का 2026 लुक 

साल 2026 में केट मिडलटन ने कई शानदार डिजाइनर आउटफिट्स पहने। एक मौके पर उन्होंने Emilia Wickstead की ड्रेस के साथ Van Cleef के ईयररिंग्स, DeMellier का बैग और Ralph Lauren की हील्स कैरी कीं। दूसरे लुक में वह Roland Mouret की ड्रेस, Tusting बैग और Gianvito Rossi हील्स में नजर आईं। वहीं तीसरे लुक में उन्होंने Gabriela Hearst का स्टाइलिश सूट, H&M का टॉप और Ralph Lauren पंप्स पहनकर पावर ड्रेसिंग का शानदार उदाहरण पेश किया।

केट मिडलटन का 2025 लुक

2025 में केट का हर लुक बेहद रॉयल नजर आया। उन्होंने Roksanda की कस्टम ड्रेस के साथ Cartier ईयररिंग्स, Daniella Draper नेकलेस और Ralph Lauren हील्स पहनीं। इसके अलावा Self Portrait की ड्रेस के साथ Cartier जूलरी, Anya Hindmarch बैग और Gianvito Rossi हील्स ने उनके लुक को और खास बनाया। 

PunjabKesari

2024 के इस लुक में लगी बेहद खूबसूरत 

इस साल केट ने Safiyaa की खूबसूरत ड्रेस के साथ मिनिमल लेकिन एलिगेंट एक्सेसरीज चुनीं। By Pariah ईयररिंग्स, Halcyon Days बैंगल, Camilla Elphick हील्स और LK Bennett बैग ने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया।

एक नजर 2023 के लुक पर भी 

2023 में केट ने कई अलग-अलग स्टाइल अपनाए। एक लुक में वह Self Portrait ड्रेस, Cassandra Goad ईयररिंग्स, Gianvito Rossi हील्स और Halcyon Days ब्रेसलेट में दिखीं। दूसरे लुक में उन्होंने Roland Mouret ड्रेस, Milina London ईयररिंग्स, Halcyon Days ब्रेसलेट और Gianvito Rossi हील्स पहनीं। वहीं तीसरे लुक में Balmain ब्लेजर, व्हाइट स्कर्ट, Shyla London ईयररिंग्स और Gianvito Rossi हील्स के साथ उनका मॉडर्न रॉयल स्टाइल देखने को मिला।

PunjabKesari

2022 केट मिडलटन का लुक

2022 में उन्होंने Roksanda Ilincic की कस्टम ड्रेस के साथ Kiki McDonough ईयररिंग्स और Gianvito Rossi पंप्स पहने। इसके अलावा Alessandra Rich की ड्रेस और मैचिंग हील्स के साथ एक बार अनकट सैफायर जूलरी और दूसरी बार In2Design ईयररिंग्स व Mulberry बैग कैरी किया।

2021 में कस्टम ग्रीन ड्रेस में लगी बेहद खास 

2021 में केट का फैशन बेहद रंगीन और क्लासी रहा। उन्होंने Emilia Wickstead की कस्टम ग्रीन ड्रेस, Kiki McDonough ईयररिंग्स, Halcyon Days बैंगल, Mulberry बैग और Jimmy Choo हील्स पहनीं। एक अन्य कार्यक्रम में वह Beulah London की पिंक ड्रेस, Mappin & Webb जूलरी, Josef विंटेज क्लच और Aldo हील्स में नजर आईं। वहीं Smythe ब्लेजर, Alessandra Rich स्कर्ट, Mulberry बैग, Simone Rocha ईयररिंग्स, Daniella Draper और Spells of Love नेकलेस के साथ उनका फॉर्मल लुक भी खूब पसंद किया गया।

PunjabKesari

2019 में ब्लू ड्रेस मे लगी खास

2019 में केट ने Emilia Wickstead की ब्लू ड्रेस के साथ Aldo सैंडल पहने। इसके अलावा Dolce & Gabbana की ग्रीन ड्रेस और मैचिंग बैग के साथ Rupert Sanderson पंप्स कैरी किए। वहीं Suzannah ड्रेस, McQueen बैग और Gianvito Rossi हील्स में भी उनका लुक बेहद आकर्षक रहा।

2018 का लुक : 2018 में उन्होंने Jenny Packham की ड्रेस के साथ Dolce & Gabbana बैग कैरी किया। इसी साल एक अन्य कार्यक्रम में वह Dolce & Gabbana की येलो क्रेप ड्रेस और मैचिंग बैग में नजर आईं।

2017 : 2017 में केट ने Dolce & Gabbana की पोल्का डॉट ड्रेस, Office सैंडल और Victoria Beckham बैग के साथ शानदार लुक पेश किया। वहीं Catherine Walker की ड्रेस और Victoria Beckham बैग वाला उनका लुक भी काफी चर्चित रहा।

PunjabKesari

2016: 2016 में उन्होंने Alexander McQueen की ड्रेस के साथ LK Bennett क्लच कैरी किया। इसके अलावा Roksanda Ilincic की ड्रेस और Victoria Beckham बैग में भी वह बेहद स्टाइलिश नजर आईं।

2015: 2015 में केट ने LK Bennett की ड्रेस के साथ Diane von Furstenberg क्लच कैरी किया, जो उनकी सादगी और क्लासिक स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण बना।

2014: 2014 में उन्होंने Jonathan Saunders की ड्रेस के साथ LK Bennett क्लच कैरी किया। इसी साल एक अन्य अवसर पर Zimmermann ड्रेस और Anya Hindmarch क्लच के साथ उनका एलिगेंट लुक भी काफी पसंद किया गया।

PunjabKesari

2013: साल 2013 में केट मिडलटन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं, क्योंकि उसी महीने प्रिंस जॉर्ज के जन्म की उम्मीद थी।

2012: 2012 में केट ने Joseph की ड्रेस और जैकेट के साथ Diane von Furstenberg क्लच कैरी किया। यह उनका शुरुआती रॉयल फैशन लुक था, जिसने उनकी सादगी और शानदार स्टाइल की झलक दुनिया को दिखाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static