Anshula Kapoor ने शादी में पहने 5 शानदार आउटफिट्स, हर लुक में दिखी अलग खासियत

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 06:55 PM (IST)

नारी डेस्क : बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी है, शादी के हर फंक्शन में अंशुला की ब्राइडल लुक बेस्ट लगी जिन्हें पसंद भी खूब किया गया। फिर चाहे उनका मेहंदी आउटफिट हो या रिसेप्शन लुक.. चलिए जानते है उनकी सभी लुक्स की खासियत...

PunjabKesari

शुरुआत अंशुला के वेडिंग लहंगे से कर लेते है। अपने खास दिन के लिए अंशुला ने लाल या पिंक नहीं बल्कि अलग रंग चूज किया। जी, अंशुला ने शादी में डिज़ाइनर तरुण ताहिलियानी का कोरल-पीच और गोल्डन टोन लहंगा पहना था जिसपर बारीक जरदोजी वर्क किया गया। लहंगे के साथ अंशुला ने मां मोना शौरी का 42 साल पुराना जरदोजी और गोल्ड टिश्यू दुपट्टा कैरी किया था। सिर्फ मां नहीं ससुराल को सम्मान देने के लिए अंशुला ने बांधनी घरचोला दुपट्टा भी कैरी किया जो उनके ससुराल की तरफ से आय़ा। अंशुला के लहंगे पर  भारत की कई पारंपरिक कारीगरी को उकेरा गया। इसमें बारीक कशीदा कढ़ाई, भारी जरी वर्क और एंटीक रोज, ब्लश पिंक व म्यूटेड गोल्ड कलर्स इस्तेमाल हुए, इतना ही नहीं, आउटफिट पर बने फुलकारी बॉर्डर उनकी पंजाबी विरासत को दर्शा रहे थे। इसके साथ अंशुला ने मल्टी लेयर हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथों में कंगन और चूड़ा पहना। खास बात है कि अंशुला के कलीरों पर मां लिखा था। इतना ही नहीं, मंडप पर भी मां की फोटो को साथ लेकर बैठी थी।

PunjabKesari

कलीरे सेरेमनी में अंशुला ने डिजाइनर पुनीत बलाना का पिस्ता ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था जिसपर चांदी टिल्ला एम्ब्रॉयडरी की गई थी। गले में पर्ल व ग्रीन स्टोन नेकलेस के साथ चोटी बनाई और सूट से मैचिंग पोटली बैग व पंजाबी जूती डाली।

PunjabKesari

मेहंदी सेरेमनी में अंशुला कपूर ने अर्पिता मेहता का टील-ब्लू (गहरा नीला) पटोला लहंगा था जिसे उन्होंने अपने होने वाले पति रोहन ठक्कर की गुजराती संस्कृति को सम्मान देने के लिए चुना था। इस लहंगे में 900 साल पुरानी गुजराती कला का इस्तेमाल किया गया है। लहंगे पर पोल्का डॉट्स, शीशे और सीप की डीटेलिंग की गई थी। खास बात थी कि अंशुला ने लहंगे से ही मैचिंग ज्वेलरी पहनी थी।

PunjabKesari

माता की चौकी में अंशुला कपूर ने फैशन ब्रांड ITRH का लहंगा पहना था। उनके इस सुनहरे बेज (champagne-gold) लहंगे पर बनारसी सिल्क टिशू, घुंघरु, ज़ारदोजी की कारीगरी और फुलकारी का काम शामिल था। ब्लाउज पर भी हैवी वर्क किया गया था। लहंगे के साथ अंशुला ने पंजाब की विरासत फुलकारी का दुपट्टा भी कैरी किया था।  इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपनी स्वर्गीय माँ मोना कपूर का दुपट्टा भी कैरी किया था। अंशुला के इस लहंगे को तैयार करने में करीब 1600 घंटे लगे थे।

PunjabKesari

बात रिसेप्शन लुक की करें तो डिज़ाइनर अमित अग्रवाल की बनारसी ब्रोकेड साड़ी से बना गाउन पहना था जिसे डिजाइनर ने मॉडर्न कॉरसेट सिल्हूट में बदल दिया गया था। ऑफ शोल्डर ब्लाउज पर जरदोजी की कारीगरी की गई थी। इस आउटफिट के साथ अंशुला ने पन्ना, पर्ल और पोल्की से बना चोकर व ईयररिंग्स पहने थे । बालों में भी पोलकी एक्ससरीज लगाई। ना ही उन्होंने मंगलसूत्र पहना और ना ही सुहाग चूड़ा, फिर भी अंशुल ब़ड़ी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

आपको अंशुला की इन पांचों लुक में से कौन-सी बेस्ट लगी, हमें कमेंट में लिखकर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static