ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के बाद उनकी पत्नी का भी हुआ निधन, हमले में हुई थी घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:38 PM (IST)

नारी डेस्क: ईरान से एक और बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के बाद अब उनकी पत्नी का भी निधन हो गया है। मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह भी हमले में घायल हो गई थी, अब खबर आई है कि उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। मंसूरे सार्वजनिक जीवन से दूर रहती थीं और बहुत कम मौकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देती थीं।


यह भी पढ़ें:  PM मोदी का सपोर्ट करने पर हिना खान हुईं ट्रोल
 

खामेनेई की पत्नी को  ईरान की इनविजिबल वूमन कहा जाता था, उनका मानना था कि परिवार को पालना उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने 1964 मे खामेनेई को अपना जीवनसाथी चुना था।  रिपोर्ट्स के अनुसार, जब मंसूरे की उम्र सिर्फ 17 साल थी, तब खामेनेई की मां ने उनके घर रिश्ता भेजा था. दोनों की मुलाकात बहुत कम हुई थी, और शादी एक निजी समारोह में हुई। मंसूरे ने कभी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं निभाई और हमेशा पर्दे के पीछे रहीं। उनके सार्वजनिक फोटो या वीडियो बहुत कम हैं।
 

यह भी पढ़ें:  UAE में फंसी एमी विर्क की बेटी और पत्नी
 

एक किताब में बताया गया था कि खामेनेई ने कभी भी अपना काम अपनी पत्नी से नहीं करवाया, 60 साल में उन्होंने कभी मंसूरे से एक गिलास पानी भी नहीं मांगा। अयातुल्ला खामेनेई के कुल छह बच्चे हैं. चार बेटे और दो बेटियां। उनके बेटों के नाम मोस्तफा, मोजतबा, मसूद और मेयसाम हैं, जबकि बेटियों के नाम बोशरा और होदा हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी मौत का ऐलान किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static