कौन है अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति? जानें उनकी 6 खास बातें

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 02:18 PM (IST)

बीते दिन अमेरिका में हुए चुनावों का रिजल्ट आया। इस बार ट्रंप को हराकर जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने हैं। वहीं बात अगर कमला हैरिस की करें तो वह अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति होगीं। कमला हैरिस की इस जीत पर दुनिया भर के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। खासकर भारत के लोग। इसका एक कारण यह है कि हैरिस की जड़ें भारत के साथ जुड़ी हैं। कमला हैरिस के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन लोगों में अब यह जानने की इच्छा है कि अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति के पति कौन है और वह क्या करते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कमला हैरिस के पति के बारे में। 

PunjabKesari

कमला हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है। हेरिस की जीत से सब उन पर मान महसूस कर रहे हैं वहीं जब जनवरी में जब हैरिस पद की शपथ लेंगी, तब एमहॉफ कमला के पति अमेरिका के दूसरे पुरुष नागरिक कहलाएंगे। दरअसल अमेरिका में चुनावों में जीत हासिल कर राष्ट्रपति की पत्नी प्रथम महिला और उप राष्ट्रपति की पत्नी देश की दूसरी महिला कहलाती रही है, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि उपराष्ट्रपति पद पर महिला है, इसलिए एमहॉफ दूसरे पुरुष नागरिक होंगे। तो चलिए अब आपको कमला हैरिस के पति के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं। 

एंटरटेनमेंट लॉयर हैं हैरिस के पति

एमहॉफ एंटरटेनमेंट लॉयर हैं। एंटरटेनमेंट लॉयर का अर्थ है जो मीडिया सेक्टर में एंटरटेनमेंट, पब्लिसिटी, प्राइवेसी और कॉपीराइट संबंधी मामलों में कानूनी राय देता हो। अपनी पत्नि का चुनावों में साथ देने के लिए और चुनावी कैंपेन में उनका सहयोग देने के लिए एमहॉफ ने अपने काम से छुट्टी को भी पीछे कर दिया था। 

कैसे हुई दोनों की मुलाकात 

PunjabKesari

अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की एमहॉफ से मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिये हुई थी। बाद में सीनेटर बनीं और पहले अटॉर्नी जनरल रह चुकीं।  हैरिस के एक दोस्त अस्ल में एमहॉफ के क्लाइंट थे और उन्होंने जब दोनों की मुलाकात करवाई, तो हैरिस और एमहॉफ के बीच ब्लाइंड डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। फिर इसके बाद साल 2014 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की । 

पहली नजर में हुआ गहरा प्यार 

एमहॉफ ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुलाकात के बाद ही दोनों में प्यार हो गया। उसके बाद से ही रिश्ता और गहरा और मजबूत होता जा रहा है। 

हैरिस ने बताई थी पति की खूबियां 

कमला हैरिस की मानें तो एमहॉफ मज़ाकिया, धैर्यवान, दयालु हैं । 

हैरिस है दूसरी पत्नी 

PunjabKesari

कमला हैरिस एमहॉफ की दूसरी पत्नी है। एमहॉफ दो वयस्क बच्चों के पिता हैं। आपको बता दें ​कर्स्टिन एमहॉफ उनकी पहली पत्नी थीं और उनसे एमहॉफ के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की मानें तो कमला हैरिस दुनिया की सबसे अच्छी स्टेप मदर हैं।  

एमहॉफ की पहली पत्नी के साथ हैं अच्छे रिश्ते 

कमला हैरिस और एमहॉफ की पहली पत्नी के साथ हैरिस के बेहद अच्छे रिश्ते हैं। दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं इतना ही नहीं सौतन होते हुए भी कर्स्टिन ने हैरिस का इस चुनाव के लिए पूरा समर्थन किया। 

चुनावों में किया पूरा सपोर्ट 

कमला हैरिस के पति ने उन्हें चुनावों पर पूरा सपोर्ट किया। जब बाइडन और हैरिस प्रचार कर रहे थे तब वह हर एक जगह तो मौजूद नहीं हो सकते थे ऐसे में उनके जीवनसा​थी ने यह रोल अच्छे से निभाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static