बेहद ही प्यारा ही सोनम के बेटे वायु का रुम, एक्ट्रेस ने दिखाई कमरे की Inside Pictures

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 04:19 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इसी साल 20 अगस्त को मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नाना बनने की खुशखबरी सुनकर एक्टर अनीर कपूर भी काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर बेटे का नाम भी बताया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए रुम सजाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप सोनम के बेटे का लग्जरी रुम देख सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं सोनम के बेटे के रुम की लग्जरी तस्वीरें...

PunjabKesari

शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बेटे के कमरे की एक-एक झलक दिखाई है। साथ ही इस पोस्ट में सोनम ने उन लोगों को भी थैंक्स कहा है जिन्होंने उनका कमरे को सजाने में साथ दिया है। व्हाइट और ब्राउन कलर के टेक्सचर में बना यह रुम बहुत ही शानदार है। 

PunjabKesari

पेंटिंग से सजाया रुम 

सोनम ने अपने बेटे के रुम में एक बहुत ही प्यारी सी पेंटिंग भी लगाई है जो ब्लैक और व्हाइट कलर की है। वहीं पंखे के साथ एक बहुत ही प्यारी सी एसी की फिटिंग भी की है। यहां पर चारों ओर सॉफ्ट टॉयज रखे हुए हैं। इसके अलावा नीचे भी उन्होंने बच्चे के लेटने के लिए मैट बिछाई हुई है। इस मैट पर सोनम ने बेटे के लिए खिलौने रखे हैं। 

PunjabKesari

नर्सरी रुम में रखा एक पालना 

उन्होंने बेटे के नर्सरी रुम में एक कंफर्टेबल पालना भी रखा है। इस रुम को बहुत ही एलिगेंट और यूनिक तरीके से सजाया गया है। कम खिलौनों के साथ रुम को अट्रैक्टिव बनाने की सोनम में पूरी कोशिश की है। 

PunjabKesari

ब्राउन और सफेद शेड का रखा रुम का पेंट 

वायु कपूर आहूजा का रुम बहुत ही प्यारा और यूनिक तरीके से सजाया है। इसके अलावा रुम की थीम भी जंगल रखी गई है। दीवारों की सफेद और ब्राउन थीम रुप को काफी यूनिक टच दे रही है। यहां पर सोनम ने बेटे के बहुत प्यारे टॉयज भी रखे हुए हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में यह साफ दिख रहा है कि बेटे का रुम उन्होंने कितने  प्यार और क्रिएटिव तरीके से सजाया है। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static