शादी के बाद मोटी क्यों हो जाती है 80% भारतीय महिलाएं? कारण जानकर आप भी कहेंगे ये बात सच हैं!
punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 08:48 PM (IST)

नारी डेस्कः आपने बहुत से लोगों के मुंह से यह कहते सुना होगा कि शादी के बाद इसका वजन बढ़ गया है। भारतीय महिला का शादी के बाद वजन बढ़ना आम है। कई स्टडी की मानें तो शादी के 5 साल के अंदर 82% महिलाओं का वजन 5 से 10 कि.लो. तक बढ़ जाता है लेकिन ऐसा होने के पीछे का आप कारण जानते हैं।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती हैं लड़कियां...
वैसे ऐसा नहीं है कि भारतीय महिला का ही वजन बढ़ता है बल्कि शादी के बाद लड़का हो या लड़की, दोनों का ही वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके लाइफस्टाइल में अचानक कुछ बदलाव आ जाते हैं। दोनों की खाने से लेकर सोने तक की आदतें बदल जाती है और इसी के साथ दोनों के शरीर में भी कुछ बदलाव आते हैं। मगर यह बदलाव लड़कियों से ज्यादा लड़कों में देखने को मिलता है।
खान-पान की बदली रूटीन
शादी के बाद न्यू कपल्स की सबसे ज्यादा खाने की रूटीन इफेक्ट करती है। डिनर व बाहर खाने का सिलसिला बढ़ जाता है जो लगभग 1 साल तक तो चलता ही है। नतीजन शरीर में इसका असर दिखना शुरु हो जाता है जिससे वजन बढ़ना शुरु हो जाता है। खान-पान की रूटीन अचानक से बदलने से भी ऐसा होता है। टाइम शेड्यूल चेंज हो जाता है। कभी कम तो कभी ज्यादा खाया जाता है।
लाइफस्टाइल में बदलाव और हार्मोंनल गड़बड़ी
अचानक बदली रुटीन के चलते भी शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शादी के बाद नए घर के अनुसार ही नई दुलहन को सोना-उठना पड़ता है और यही कारण है कि उनका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लग जाता है। कई बार नए घर के तौर तरीकों से लाइफस्टाइल इतना प्रभावित होता है कि महिलाओं के शरीर में हार्मोंन संतुलन बिगड़ने लगता है। महिलाओं के शरीर में हो रहे ये हार्मोंनल चेंजेस भी बढ़ते वजन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
उम्र का असर भी एक कारण
खुद को पूरी तरह सेटल करने के चक्कर में लेट शादी करवाना आम है। महिलाएं 28 से 30 के बीच शादी करवा रही हैं जबकि शादी की सही उम्र 22 से 26 के बीच बताई जाती है।स्टडीज के अनुसार, 30 की उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिक सिस्टम कम होने लगता है जो वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है यानि 30 के बाद शरीर में बदलाव वैसे भी दिखने लगते हैं।
प्रेग्नेंसी कंसीव होना
शादी के बाद लड़की के कंसीव करने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। वहीं जो लड़कियां गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है उनका वजन बढ़ने के चांसेस ज्यादा होते हैं।

स्ट्रेस लेने से
महिलाओं के लिए खासकर भारतीय महिलाओं के लिए शादी के बाद आए बदलावों को हैंडल करना इतना आसान नहीं होता। एकदम जिम्मेदारियों का बोझ कंधे पर आ पड़ता है। उन्हें ठीक तरह से निभाने के चक्कर में कई औरतें तनाव का शिकार हो जाती है, जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है।
नींद की कमी
वजन बढ़ने का कनैक्शन नींद से भी है। स्टडीज के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की बहुत जरूरी है लेकिन शादी के बाद घर परिवार को संभालने के चक्कर में महिलाएं इतनी बिजी हो जाती है कि पूरी नींद नहीं ले पाती, जिससे वजन बढ़ जाता है।
वजन को कंट्रोल रखने के टिप्स
पहले तो खाना समय पर खाएं और हैल्दी खाएं और फिजिकल रूप से एक्टिव रहें। व्यायाम का समय नहीं मिल रहा तो घर का सामान खरीदने के लिए पैदल जाएं। घर के काम करके खुद को एक्टिव रखें।
खूब सारा पानी पीएं इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और एक्सट्रा फैट बर्न होती है।
स्ट्रैस लेने से बचें। योग और मेडिटेशन के जरिए खुद को स्ट्रैस फ्री रखें। अपना मनपसंद काम जरूर करें।
7 से 8 घंटे की नींद तो जरूर लें। अगर हार्मोनल गड़बड़ी हो रही है तो डाक्टरी चेकअप करवाकर दवा का सेवन करें।
डिस्कलेमरः अगर इसके बावजूद भी वजन लगातार बढ़ता जाए तो डाक्टरी जांच अवश्य करवाएं।