इन 11 राज्यों में होगी भारी बारिश , 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 05:23 PM (IST)

नारी डेस्क : देश में ठंड अब लगभग खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर देश के 11 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

इन 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

PunjabKesari

कोहरे से बढ़ेंगी मुश्किलें

उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के करीब 29 जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की चेतावनी है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये उपाय, शिव कृपा से चमक उठेगा भाग्य

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
अधिकतम तापमान: 27°C
न्यूनतम तापमान: 12°C
वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश का हाल

पश्चिम यूपी में 17–18 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा और आसपास के जिलों में तापमान गिरने की संभावना है। लखनऊ में 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 13°C रह सकता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

बिहार में मौसम

बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में कोहरा छाया रह सकता है।
पटना में तापमान 27°C से 13°C के बीच रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।
मनाली में तापमान -1°C से -12°C तक जा सकता है।

यें भी पढ़ें : सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के 7 जबरदस्त फायदे

 

राजस्थान और मध्य प्रदेश

राजस्थान में 17–18 फरवरी और मध्य प्रदेश में 18–19 फरवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक लौट सकती है।

मौसम विभाग की सलाह

आईएमडी (IMD) ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें, खासकर यात्रा करने से पहले। कोहरे और तेज हवाओं के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static