अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: भारत की सबसे कम उम्र की योगिनी वान्या शर्मा ने दिया संदेश

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 11:17 AM (IST)

नारी डेस्क: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर वान्या शर्मा का संदेश (भारत की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षिका), "योग सिर्फ शरीर को मोड़ने की कला नहीं, बल्कि जीवन को सुंदर बनाने की साधना है।" 7 वर्षीय वान्या शर्मा, जो आज भारत की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों और युवाओं को संदेश देती हैं

"मैंने जब योग शुरू किया, तब मैं सिर्फ 2 साल की थी। तब मुझे नहीं पता था कि यह मेरी ज़िंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा बन जाएगा। आज योग मेरे लिए खेल भी है, साधना भी, और खुशी का सबसे अच्छा तरीका भी। मैं चाहती हूं कि सभी बच्चे हर दिन थोड़ा-थोड़ा योग करें। इससे न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि मन भी शांत होता है।"

"7 साल की वान्या शर्मा बनीं भारत की सबसे कम उम्र की योग प्रशिक्षिका"

भारत की नन्हीं योगिनी वान्या शर्मा ने महज़ 7 साल की उम्र में वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाने में लोगों को दशकों लग जाते हैं। वान्या अब तक 14 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय योग रिकॉर्ड बना चुकी हैं, जिनमें "विश्व की सबसे कम उम्र की योगा ट्रेनर" का खिताब भी शामिल है।

उनकी प्रमुख उपलब्धियां

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में योग-प्रदर्शन के लिए मान्यता
इसके अलावा और भी वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
15 से अधिक टीवी कार्यक्रमों  पर विशेष योग प्रस्तुति
अनेक स्कूलों और संस्थानों में योग डेमो और कार्यशालाएँ
दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर विशेष योग सत्र का नेतृत्व

उनके गुरू हेमंत शर्मा बताते हैं कि, “वान्या बचपन से ही योग के प्रति बेहद समर्पित रही हैं। उसकी निपुणता, लचीलापन और ध्यान की क्षमता उसे अन्य बच्चों से अलग बनाती है।” भारत की यह नन्हीं बेटी आज योग को न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में गौरव दिला रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static