जल्द खुलेगा भारत में पहला Ski Park, जानिए कुफरी घूमने की अन्य जगहें

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 06:11 PM (IST)

हिमाचल भारत की खूबसूरती का मुख्य केंद्र है। लोग खासतौर पर बर्फ का मजा लेने के लिए यहां घूमने जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही यहां पर बसा कुफरी अपनी सुंदरता से जाना जाता है। यह शिमला का बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो स्नो स्पोर्ट्स से दुनियाभर में फेमस है। लोग यहां बर्फ में खेलने के साथ स्की करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अब इस जगह पर भारत का पहला इनडोर स्की पार्क खुलने जा रहा है। वैसे तो ऐसे बहुत से पार्क विदेशों में बने हुए है। मगर भारतीय लोग भी इसे आनंद उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य खास बातें... 

PunjabKesari

मार्च में शुरू होगा स्की पार्क का निर्माण...

खबरों की मानें तो इस पार्क का निर्माण मार्च 2021 से शुरू होकर अप्रैल 2022 तक खत्म हो जाएगा। साथ ही इसे करीब 5.04 एकड़ जमीन पर तैयार किया जाएगा। इसे बनाने में करीब 250 करोड़ रूपये का खर्चा हो सकता है। 

PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं स्की पार्क की खासियत...

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी की यात्री सालभर स्कीइंग करने का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां पर मॉल, फाईव स्टार होटल, एम्यूजमेंट पार्क, गेमिंग जोन और फूड कोर्ट आदि होने से इसका भी आनंद उठा सकते हैं। बात पार्किंग की करें तो स्की पार्क में करीब 1,000 गाड़ियां पार्क होने की व्यवस्था की जाएगी। 

PunjabKesari

कुफरी में घूमने की जगहें...

कुफरी हिमाचल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां पर लोग सर्दी के मौसम में बर्फबारी का मजा लेने आते हैं। इसके अलावा यहां 90 हेक्टेयर में बना हिमालयन नेचर पार्क में कई हिमालयन जानवर है। कुफरी की सुंदर, शांत वादियों में घूमने के अलावा आप इस जगह पर कैंपिंग करने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग फन वर्ल्ड जरूर जाएं। यह खासतौर पर बच्चों के लिए है। पार्क में बच्चों के लिए बहुत ही राइड्स है। इसके अलावा इस पार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा गो-कार्ट है। यहां पर कैंटीन होने से आपको खाने को लेकर भी परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। 

PunjabKesari

कुफरी घूमने का सही समय...

वैसे तो इस खूबसूरत जगह को सालभर घूमा जा सकता है। मगर बर्फबारी के शौकीन और स्नौ से खेलने का मजा लेने वाले लो दिसंबर से मार्च तक कुफरी घूमने का प्लान बनाएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static