इस देश में जमीन पर नहीं दीवारों पर होती है खेती, जानिए कैसे और क्यों?

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 06:08 PM (IST)

फसलों की पैदावार करने के लिए जमीन पर खेती की जाती है। मगर दुनिया में बहुत सी जगह ऐसी है जहां पर जमीन पर नहीं बल्कि दीवार पर खेती होती है। सुनकर आपको बेहद हैरानी हो रही होगी। मगर यह ही सच है। इन्हें 'वर्टिकल फार्मिंग' यानी 'दीवार पर खेती' करना कहते हैं, जो धीरे- धीरे लोगों द्वारा बेहद लोकप्रिय हो रही है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...

nari,PunjabKesari

इजरायल में होती है वर्टिकल फार्मिंग 

दीवारों पर खेती इजरायल और अन्य कई देशों में की जाती है। असल में, खेती के लिए जमीन कम होने के कारण यहां के लोगों द्वारा दीवारों पर खेती करने का फैसला लिया गया है। आज इजरायल के साथ अमेरिका, चीन और दुनिया के कई देशों में इस तकनीक को अपनाया गया है। 

nari,PunjabKesari

दीवार पर खेती करने का तरीका 

दीवार पर खेती करने के लिए कंप्यूटर को इस्तेमाल किया जाता है। छोटे- छोटे गमलों में पौधे लगाकर उसे दीवारों पर इस तरीके से रखा जाता है कि वो गिरे न। साथ ही पौधों की सिंचाई विशेष लोगों द्वारा कंप्यूटर की मदद से की जाती है। गेहूं अनाज को उगाने के लिए यूनिट्स को दीवारों से थोड़ी देर के लिए निकाल कर दोबारा दीवार पर सेट किया जाता है। फसलों को उगाने के लिए ग्रीनवॉल इजरायली कंपनी नेताफिम के द्वारा विकसित की गई बूंद- बूंद की सिंचाई की तकनीक को अपनाया जाता है। 

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

वातावरण के लिए भी फायदेमंद

इजरायल के बाद अमेरिका, यूरोप व चीन समेत कई देशों के लोग इस तकनीक को अपना रहें हैं। ऐसे में यह लोगों द्वारा लोकप्रिय हो रही है। इस तरीके से खेती करने पर जमीन की बचत होने के साथ दीवार पर लगे पौधे घर का तापमान भी सही रखने में मदद करता है। साथ ही आसापास का वातावरण खुशबू से भरने के साथ नमी से भरा रहता है। इसके अलावा वर्टिकल फार्मिंग से ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव भी कम देखने को मिलता है। 

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static