वास्तु स्टाइल में बनाएं किचन, बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 11:40 AM (IST)

रसोई घर का सबसे उत्तम स्थान माना जाता है। हमारे बुजुर्ग रसोई घर में कभी भी चप्पल लेकर नहीं जाते थे। उनके अनुसार अन्न हमारे लिए भगवान समान है। मगर आज जहां समाज मार्डन होता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के विचार उन पुरानी बातों को भूलते जा रहे हैं, शायद यही वजह है आज व्यक्ति के पास सब कुछ होते हुए भी सुखी होने का एहसास नहीं है। मगर यदि आप चाहें तो वास्तु के अनुसार अपने घर में कुछ सुधार लाकर अपने जीवन की परेशानियों को दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार रसोई घर से जुड़े कुछ खास टिप्स...

Image result for indian beautiful kitchen,nari

भारी बर्तन

हर घर की रसोई का अपना अलग हिसाब होता है। वास्तु के अनुसार रसोई में मौजूद सभी भारी बर्तन और अन्य चीजें रसोईघर की दक्षिण दिशा में रखें। ऐसा करने से घर का वास्तु ठीक रहता है। रसोई घर में बरकत हमेशा बनी रहती है।

पानी का कंटेनर

पानी का फिल्टर हो या फिर कोई भी बर्तन जिसमें आप पानी स्टोर करते हैं। उस पानी वाले बर्तन को हमेशा रसोई की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर की गृहणी और सभी सदस्यों का स्वास्थय एक दम सही रहता है।

Related image,nari

माइक्रोवेव और फ्रिज

वास्तु की मानें तो फ्रिज और माइक्रोवेव को रसोई घर से बाहर रखें। मगर यदि आप किसी वजह से आपको इसे रसोई घर में ही रखना पड़ता है तो इसे माइक्रोवेव जैसी अन्य भारी वस्तुओं के साथ दक्षिण दिशा में ही रखें। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष नहीं पैदा होंगे।

जूठे बर्तन

रसोई घर में जूठे बर्तन रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में किसी भी तरह की नकारात्मक एनर्जी से बचने के लिए रात हो चाहे दिन रसोई घर में बर्तन जूठे न रहने दें, साथ ही साथ इन्हें साफ करके रखते जाएं।

Related image,nari

बिना स्नान

नहाने से जहां हमारा शरीर साफ होता है वहीं हमारे अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी का भी वास होता है। जो महिलाएं बिना स्नान किये रसोई घर में जाती हैं, उनके घर में हमेशा कलह-कलेश बना रहता है। ऐसे में अपने घर की सुख-शांति कायम रखने के लिए हमेशा स्नान के बाद ही रसोई घर में प्रवेश करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static