Women’s Problem: सफेद पानी से रहती है परेशान तो जानिए उसका पक्का इलाज

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 12:01 PM (IST)

ल्यूकोरिया यानि व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं को होने वाली ऐसी समस्या है, जिसके कारण वैजाइना से चिपचिपा और बदबूदार सफेद पानी निकलता है। रिसर्च की मानें तो 75% महिलाओं को यह समस्या जरूर होती है लेकिन कुछ महिलाएं शर्म या झिझक के चलते इस बारे में किसी से बात नहीं करती। मगर, समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो यीस्ट इंफेक्शन का खतरा रहता है। आप दवाइयां नहीं खाना चाहती तो घरेलू नुस्खों से भी इसका इलाज कर सकती हैं।

सबसे पहले जानिए व्हाइट डिस्चार्ज के कारण

- यूरिन इंफैक्शन
- साफ-सफाई न करना
- अधिक संबंध बनाना
- बार-बार गर्भपात
- यीस्ट इन्फेक्शन

PunjabKesari

व्हाइट डिस्चार्ज के लक्षण

प्राइवेट पार्ट से बदबू व खुजली, कमर दर्द, चक्कर आना, बार बार यूरिन आना, थकान, कमजोरी, कब्ज और सिरदर्द व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या बढ़ने के संकेत है, जिसे गलती भी इग्नोर ना करें।

अब जानिए व्हाइट डिस्चार्ज के घरेलू नुस्खे
अंजीर खाएं

3-4 अंजीर को साफ करके रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह इसे गुनगुना करके खाली पेट पीएं। इससे व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

अमरूद की पत्तियों की चाय

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा पानी के लिए अमरूद की पत्तियों की चाय पीएं। इसके लिए अमरूद की पत्तियों को धोकर 1 गिलास पानी में उबाल लें। इसे गिलास में डालकर 1 चम्मच शहद मिलाएं और पी लें।

PunjabKesari

केला

1 गिलास दूध में 1/2 टीस्पून घी डालकर रोजाना पीएं। इसके तुरंत बाद केले का सेवन करें। नियमित ऐसा करने से भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होगी।

आंवला पाउडर

3 ग्राम आंवला पाउडर को शहद मिलाएं। इसे दिन में तीन बार चाटने से भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होगी। साथ ही इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आएगी।

भुने हुए चने

भुने हुए चने में थोड़ा-सा गुड़ मिलाएं। इसमें दूध और देसी घी मिलाकर रोजाना 2 चम्मच खाएं। इससे भी आपको आराम मिलेगा। साथ ही इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होगी।

अच्छी डाइट लें

ल्यूकोरिया के कारण शरीर में कमजोरी ना हो इसके लिए डाइट में मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध-दही, सुखे मेवे, मछली और अंडे शामिल करें।

PunjabKesari

याद रखें कि प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्याओं में लापरवाही ना बरतें क्योंकि इससे ही यूट्रस व ओवरी से जुड़े अन्य रोगों को बढ़ावा मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static