फिर प्लेन यात्रियों की जान आई खतरे में, संकट देखकर हवा में ही U-Turn लेकर लौटा विमान
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 12:07 PM (IST)

नारी डेस्क: जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाले लुफ्थांसा कंपनी के एक विमान में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वापस लौटना पड़ा। हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिलने के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और हजारों किलोमीटर का सफर तय कर वापस लौट आया।
यह भी पढ़ें: विमान हादसे के बाद इस डॉक्टर का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को फ्रेंकफर्ट में ठहराया गया है और वे सोमवार को हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा-, ‘‘सोशल मीडिया पर बम की धमकी के बारे में अधिकारियों को पता चलने के बाद, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान एलएच752 को उसके प्रस्थान स्थल पर लौटा दिया गया।''
यह भी पढ़ें: केदारनाथ की पैदल यात्रा करने वालों के साथ हुआ हादसा
फ्लाइट LH752 फ्रैंकफर्ट से दोपहर 2:14 बजे (स्थानीय समय) पर रवाना हुई थी। इसे सोमवार की सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों ने दिखाया कि उड़ान ने यात्रा के कुछ घंटे बाद अपना रास्ता बदल दिया और जर्मनी वापस चली गई। एक यात्री ने बताया- "हम 15 मिनट पहले फ्रैंकफर्ट में वापस उतरे। हमें सिर्फ इतना बताया गया कि हैदराबाद ने फ्लाइट को उतरने की अनुमति नहीं दी है। अब वे हमें रहने के लिए जगह दे रहे हैं और कहा कि हम कल सुबह उसी फ्लाइट से रवाना होंगे।"
यह भी पढ़ें:मर चुकी मंगेतर से लड़के ने रचाई अनोखी शादी
हैदराबाद एयरपोर्ट अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि फ्रैंकफर्ट से आ रही उस फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। यह सूचना तभी मिल गई थी जब विमान भारतीय वायु सीमा से बाहर था। इसलिए, लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को हैदराबाद में लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली।