पहले Lisa Haydon और अब Natasha ने करवाए egg freeze, जानिए क्या है process

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 11:33 AM (IST)

 

बॉलीवुड हो या टीवी एक्ट्रेस शादी तभी करना चाहती हैं जब वह करियर में सफल हो जाती है। करियर सक्सेस के चलते इनकी उम्र 30 से 40 आम ही हो जाती है। ऐसे में इन्हें भी ये टेंशन तो होती ही है कि एक एज लिमिट निकल जाने के बाद अगर इनके बच्चे ना हुए तो ... इन सब चीजों को सेफ रखते हुए ये एक्ट्रेस पहले ही अपने एग्स फ्रीज करना लेती हैं। अब तो यह तरीका ही बहुत आम हो गया है। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी है जो अपने एग्स और एम्ब्रियो फ्रीज करा चुकी हैं।
 

अब आप सोच रहे होंगे कि ये एग फ्रीजिंग है क्या?


तो आपको बता दें कि ये एक ऐसी मेडिकल प्रोसीजर है जिसके चलते आप एक बढ़ती उम्र में भी आसानी से मां बन सकती हैं। हालांकि एक उम्र के बाद महिला का मां बनना मुश्किल हो जाता है क्योंकि एक उम्र के बाद उसके गर्भाश्य में अंडा इतने अच्छे से विकसित नहीं हो पाता। ऐसे में इस प्रोसेस के जरिए महिला के एग्स लेकर उन्हें पहले ही फ्रीज कर दिया जाता है और जब उन्हें लगता है कि वह अब मां बनने के लिए तैयार है तो वह अपने फ्रीज किए एग का इस्तेमाल कर लेती हैं।

 

PunjabKesari

हाल ही में  बॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस नताशा सूरी ने अंडे फ्रीज करने को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने मुंबई के  लीलावती हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर के जरिए इस प्रोसेस को पूरा किया। वहां के नामी डॉ पई का कहना है कि लीलावती अस्पताल में साल 2007 से एग फ्रीजिंग शुरू करने वाला भारत का पहला अस्पताल है। कई बड़ी हस्तियां, पेशेवर और वर्किंग महिलाएं यहां एग फ्रीज प्रोसेस करवाती है। इसका कारण करियर है या अपनी पसंद का सही व्यक्ति नहीं मिलना है।

आपको बता दें कि डायना हेडन  मिस वर्ल्ड 2007, ने अपने अंडे फ्रीज किए और लगभग एक दशक बाद अपने जमे हुए अंडों से मां बनीं। शादी करने के बाद, कोई भी जमे हुए अंडों को पिघला सकता है, उन्हें अपने पति के शुक्राणुओं के साथ निषेचित कर सकता है और परिणामी भ्रूण को वापस उनके गर्भ में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

PunjabKesari

बता देंं कि टीवी की क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर ने भी 36 साल उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे। हालांकि उन्होंने शादी तो नहीं की लेकिन मां जरूर बन गई हैं। उसी तरह राखी सावंत, सुकीर्ति कंदपाल, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी, मोना सिंह जैसे कई बड़ी एक्ट्रेस इस प्रोसेस के जरिए अपने अंडे फ्रीज करवा चुकी हैं ताकि जब दिल चाहें वह आसानी से मां बन सकें।

नताशा सूरी भी इसके जरिए बाकी महिलाओं को ये मेसेज फैलाना चाहती हैं कि यह प्रोसेस भी सामान्य है और ये कई महिलाओं को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होने में मदद करेगी।

एग फ्रीजिंग से जुड़ी ये जानकारी आपको कैसी लगी हमें बताना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static