स्किन के लिए जरूरी है टोनर, यूं नेचुरल तरीके से करें घर पर तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 03:55 PM (IST)

स्किन की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए खास केयर करनी पड़ती है। खासतौर पर क्लींजिंग, टोनर और मॉइश्चराइजिंग करना बेहद जरूरी है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलने के साथ साफ, निखरा, ग्लोइंग व खिला-खिला चेहरा नजर आता है। मगर अक्सर लड़कियां स्किन टोनर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती है। ऐसे में चेहरे पर पिंपल्स, दाग, धब्बे व एक्सट्रा ऑयल जमा होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्किन टोनर का इस्तेमाल करना जरूरी है। वैसे तो मार्किट में आपको अलग-अलग तरीकों के टोनर आसानी से मिल जाएंगे। मगर आप चाहे तो नेचुरल चीजों से इसे घर पर भी बना सकती है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको 3 अलग-अलग टोनर बनाने का तरीका बताते हैं...

1. गुलाब जल टोनर 

- इसे बनाने के लिए एक बाउल में जरूरत अनुसार गुलाब जल और 1/2 आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। 
- इस 10-15 दिनों तक फ्रेश रखने के लिए 1/2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
- तैयार टोनर को स्प्रे बॉटल में डाल लें। 
- दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। साथ ही इसे यूज करने से पहले शेक जरूर करें। 

PunjabKesari

इसे लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानी दूर होकर गुलाबी निखार आएगा। साथ ही धीमी-धीमी खूबशू का अहसास होगा। 

2. एलोवेरा जेल टोनर 

- इसका टोनर बनाने के लिए 1/2 गिलास पानी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। 
- फिर इसमें 5 बूंदें टी-ट्री ऑयल और 1/2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरें। 
- दिन में 2-3 बार इसे इस्तेमाल करें। 

एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल टोनर चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, डार्क सर्कल आदि को दूर करेगा। ऐसे में साफ, निखरा, ग्लोइंग व खिला-खिला चेहरा नजर आएगा। 

3. नीम टोनर 

- नीम टोनर बनाने के लिए इसकी कुछ पत्तियों को धोकर साफ करें। 
- फिर पैन में पानी और नीम डालकर इसे उबाल लें। 
- जब नीम रंग छोड़ने लगे तो इसे स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें। 
- इसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए 1/2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। 
- फिर जब चाहे इसका इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर नीम स्किन से जुड़ी परेशानियों से आराम दिलाती है। दाग-धब्बे, झाइयां, एक्ने की समस्या दूर होकर चेहरा साफ, निखरा, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएगा।

टोनर इस्तेमाल करने के फायदे

- टोनर लगाने से स्किन गहराई से साफ होती है। 
- खुले पोर्स सिकुड़ने में मदद मिलती है। 
- चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। 
- दाग-धब्बे, झाइयां, डार्क सर्कल, बेजान स्किन को पोषण मिलता है। ऐसे में चेहरा बेदाग, निखरा, खिला-खिला नजर आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static