इन होममेड स्क्रब से हाथों को बनाएं सुंदर और मुलायम
punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 12:28 PM (IST)

कोरोना से बचने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा सैनिटाइजर व साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर इससे कई लड़कियों को हाथों में रुखापन, कालेपन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कइयों के तो हाथ खुरदरे भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में हाथों को धोने के बाद इसपर नमी बनाएं रखने के लिए मॉश्चराइजर बेहद जरूरी है। इसके साथ ही हाथों का कालापन व खुरदरापन दूर करने के लिए आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपकी स्किन की गहराई से साफ होकर पोषित होगी। ऐसे में आपके हाथ साफ, मुलायम व जवां नजर आएंगे। चलिए जानते हैं कुछ होममेड स्क्रब बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका...
1. बादाम स्क्रब
सामग्री
बादाम पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
शहद-1 बड़ा चम्मच
बनाने व लगाने का तरीका
- कटोरी में दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इससे हाथों की सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करें।
- इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में ताजे पानी से धोकर मॉश्चराइजर लगाएं।
इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा अंदर से पोषित होगी। त्वचा की रंगत निखर कर आएगी।
2. टमाटर स्क्रब
सामग्री
टमाटर- 1 (कटा हुआ)
एसेंशियल लैवेंडर ऑयल- 2 बूंदें
शुगर पाउडर- 2 छोटे चम्मच
बनाने व लगाने का तरीका
- एक कटोरी में एसेंशियल लैवेंडर ऑयल और शुगर पाउडर मिक्स करें।
- फिर इसे टमाटर के टुकड़े पर लगाकर हाथों पर 5 मिनट स्क्रबिंग करें।
- 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
इससे स्किन गहराई से साफ होकर पोषित होगी। त्वचा का रूखापन, कालापन दूर होकर हाथ साफ, मुलायम व जवां नजर आएंगे।
3. गुलाब स्क्रब
सामग्री
गुलाब की पखुड़ियों का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
कच्चा दूध- जरूरत अनुसार
एवोकाडो ऑयल- 1/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि व लगाने का तरीका
- एक कटोरी में सभी चीजें मिलाएं।
- तैयार पेस्ट हाथों पर मसाज करते हुए लगाएं।
- 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में पानी से धोकर हाथों पर मॉश्चराइज लगाएं।
यह कोमलता से स्किन की सफाई करके उसमें नमी बनाए रखने में मदद करेगा। हाथों की डेड स्किन सेल्स साफ होंगे। ऐसे में आपके हाथ साफ, मुलायम व जवां नजर आएंगे।
आप इनमें से किसी भी स्क्रब को सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

भारत ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में झंडा उतारे जाने के प्रयास पर ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया

भ्रष्टाचार के आरोपी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को अविलंब बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी

आज का पंचांग- 20 मार्च, 2023

Masik Shivratri: आज करें ये काम, मिलेगा मनचाहे साथी का साथ और पराई स्त्री के चंगुल से छुटकारा