घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं टोनर, ढीली स्किन हो जाएगी टाइट

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 06:16 PM (IST)

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए टोनिंग की जरूरत होती है। आमतौर पर चेहरा धोने से स्किन पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में स्किन पर क्रीम लगाने से पहले टोनर यूज करना चाहिए। टोनर एक तरीके का नेचुरल लुब्रिकेंट होता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ नेचुरल ऑयल उत्पादन में संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे लगाने से स्किन पोर्स बंद नहीं होते हैं बल्कि ये रोम छिद्र में कसाव पैदा करते हैं। साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं दूर करके उसे हैल्दी व ग्लोइंग बनाएं रखने में मदद करता है। 

 

वैसे तो बाजार में बहुत से ब्रेंड के टोनर मिलते हैं। मगर आप इसकी जगह पर कुछ घरेलू चीजों को यूज कर सकती है। ये कोमलता से स्किन की सफाई करके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

 

कच्चा दूध

दूध एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी गहराई से साफ होकर स्किन ग्लो करती है। त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है। इसके लिए 1-2 बड़े चम्मच कच्चा दूध कटोरी में लें। अब कॉटन की मदद से चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इस 5 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से चेहरा साफ करके पानी से धोएं। आप चाहे तो इसके बार चेहरे पर क्रीम लगा सकती है। 

PunjabKesari

ग्रीन-टी स्किन टोनर

ग्रीन-टी तो आजकल महिलाएं खासतौर पर पीती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। यह स्किन के लिए प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। इससे स्किन पोर्स टाइट होंगे। साथ ही त्वचा गहराई से साफ होकर एकदम बेदाग, ग्लोइंग व फ्रेश नजर आती है। इसके लिए ग्रीन-टी बनाकर इसे ठंडा कर लें। उसके बाद इसे स्प्रे बॉटल में भरकर फ्रिज में रख दें। फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर ग्रीन-टी टोनर स्प्रे करें। इसके बाद अपनी रेगुलर क्रीम अप्लाई कर लें। आप इस टोनर को 1 हफ्ते तक आसानी से यूज कर सकती है। इसके अलावा आप सोने से पहले कॉटन की मदद से इस टोनर से चेहरा साफ भी कर सकती है।

गुलाबजल

गुलाबजल खासतौर पर लड़कियों द्वारा बेस्ट स्किन टोनर माना जाता है। यह स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ चेहरे की रंगत निखारने का काम करता है। साथ ही स्किन दिनभर फ्रेश रहती है। आप इसे बाजार से खरीदने की जगह पर घर पर भी बना सकती है। इसके लिए 10-15 गुलाब की पंखुड़ियों को अलग कर 1 कप पानी में 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। पानी ठंडा होने पर इसे स्प्रे बॉटर में भरकर टोनर की तरह इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

नींबू और तुलसी का स्किन टोनर

नींबू और तुलसी दोनों की पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप इससे नेचुरल टोनर बनाकर यूज कर सकती है। इससे तैयार टोनर लगाने से ढीली पड़ी स्किन में कसाव आएगा। स्किन पोर्स कम होंगे। साथ ही त्वचा पर पड़े दाग, धब्बे, काले घेरे, झाइयां आदि दूर होने में मदद मिलती है। इसके लिए 15-10 तुलसी के पत्तों को डेढ़ कप पानी में 5 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। फिर इसे ठंडा करके छान लें। पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर स्प्रे बॉटर में भरकर फ्रिज में रख दें। अब फेसवॉश करने बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें। इसे आप 1 सप्ताह तक इस्तेमाल कर सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static