बड़े असरदार है सेब के ये फेसपैक, मिनटों में दिखेगा Instant Glow

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 06:37 PM (IST)

सेब सालभर मिलने वाला फल है। पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सेब का सेवन करने से सेहत दुरुस्त रहती है। वहीं ये ब्यूटी को निखारने में भी कारगर माना गया है। जी हां, इससे तैयार फेसपैक लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आने में मदद मिलती है। चलिए आज हम आपको सेब से 2 खास फेस पैक बनाने का तरीका व फायदा बताते हैं...

1. ग्लोइंग स्किन के लिए 

 

सामग्री 

सेब- 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया)

नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

दही- जरूरत अनुसार 

PunjabKesari

विधि

. एक कटोरी में सभी चीजें मिलाएं। 

. तैयार मिश्रण को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 

. 15 मिनट या सूखने तक लगा रहने दें। 

. बाद में ताजे व ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। 

फायदा 

इससे चेहरे पर जमा गंदगी, डेड स्किन सेल्स साफ होंगे। चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, झाइयां, काले घेरे व सनटैन की समस्या दूर होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व ग्लोइंग नजर आएगा। 

2. इंस्टेंट ग्लो के लिए

 

सामग्री 

सेब- 1 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया)

दही- 1 बड़ा चम्मच

अनार का जूस- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि 

. एक कटोरी में तीनों चीजें मिलाएं। 

. तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। 

. बाद में ताजे व ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

फायदा 

नेचुरल चीजों से तैयार यह फेसपैक स्किन को गहराई से पोषित करेगा। चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आने में मदद मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static