भद्दे-खुले पोर्स से हैं परेशान तो लगाएं होममेड Charcoal Mask, पिंपल्स की भी होगी छुट्टी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 07:16 PM (IST)
प्रदूषण, गलत खान-पान और सूरज की हानिकारक किरणें चेहरे की रंगत छीन लेते हैं। हालांकि खोई हुई रंगत वापिस पाने के लिए लड़कियां कई तरीके अजमाती है लेकिन किसी से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आप एक्टिवेटेड चारकोल फेस मास्क लगाकर चेहरे की खोई खूबसूरती को वापिस पा सकते हैं। खास बात तो यह है कि आप घर पर ही आसानी से चारकोल फेस मास्क बना सकती हैं और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
क्यों फायदेमंद है एक्टिवेटेड चारकोल?
एक्टिवेटेड चारकोल त्वचा की गहराई में पहुंचकर गंदगी व टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। त्वचा को साफ करने के साथ-साथ ये उसे पोषण भी देता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम आपसे दूर रहती हैं। आप चाहें तो इसमें शहद, ऑलिव ऑयल, शिया बटर या नारियल का तेल मिलाकर भी यूज कर सकते हैं।

पैक बनाने का सामान
एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल- 3
बेंटोनाइट मिट्टी
विटामिन ई ऑयल
ग्लिसरीन
शहद

इस तरह बनाएं पैक
एक बाऊल में 3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल, बेंटोनाइट मिट्टी, विटामिन ई ऑयल, ग्लिसरीन और शहद डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद पैक को चेहरे से हटा दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस तरह मासक लगाने से चेहरे की खोई हुई रंगत वापिस लौट आएगी।

चारकोल मास्क के फायदे
खूबसूरती बढ़ाने के अलावा चारकोल का इस्तेमाल त्वचा संबंधी कई समस्याएं जैसे एक्जिमा और सोरायसिस से छुटकारा भी दिलाता है।
दांतों के पीलापन दूर करने के लिए टूथपेस्ट में एक्टिवेटेड चारकोल मिलाकर यूज करें। इससे कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
हफ्ते में कम से कम 1 बार यह मास्क लगाने से जिद्दी से जिद्दी ब्लैकहेड्स भी खत्म हो जाएंगे।
इस फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बों को गायब कर देगा।
खुले पोर्स को बंद करने और स्किन की गहराई से सफाई करने के लिए चारकोल कैप्सूल में गुलाबजल मिलाकर लगाएं।
त्वचा में ऑयल लेवल को बैलेंस करने के लिए चारकोल पाउडर में नारियल तेल, मुल्तानी मिट्टी व गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

