Easy Recipe: बिना क्रीम बिस्कुट से बनाएं टेस्टी मैंगो आइसक्रीम

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 12:38 PM (IST)

गर्मियों में सभी को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने में बहुत अच्छी लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी लेकर आए हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको क्रीम की नहीं बल्कि सिर्फ बिस्कुट की जरूरत होगी। चलिए आपको बताते हैं रेसिपी।

सामग्रीः

दूध - आधा लीटर
मैरी बिस्कुट - 1 पैकेट
शक्कर - 5 टेबलस्पूब
पका हुआ आम - 1
मलाई - ऑप्शनल

Easy Mango Ice Cream

आइसक्रीम बनाने की विधिः

1. सबसे पहले एक पैन में दूध को 6-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अगर दूध की परत पैन पर चढ़ रही है तो उसे चम्मच की मदद से दूध में मिलाएं।
2. बिस्कुट को तोड़कर महीन पाउडर बना लें। इसमें से 3 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
3. इसे धीरे-धीरे उबलते दूध में मिलाते जाए। ध्यान रखें कि इसमें लम्प्स न पड़ें।
4. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसे गैस से उतारकर ठंडा कर लें।
5. एक ब्लैंडर में गाढ़ा दूध, आम का पल्प, मलाई, कंडेंस मिल्क मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
6. इसे एयर टाइट कंटेनर में डालें। ध्यान रहे पेस्ट में एयर बबल्स न बनें।
7. आप पेस्ट को सेमी फ्रीज करके दोबारा ब्लेंड कर सकती हैं, ताकि इसमें कोई एयर बबल्स न आएं और आइसक्रीम टेक्शचर स्मूथ बने।
8. अब इसे दोबारा कंटेनर में डालकर 7-8 घंटे के लिए जमाएं।
9. लीजिए आपकी आइसक्रीम तैयार है। अब इसे ड्राई फूट्स या चेरी से गार्निश करके सर्व करें।

Epic Mango Ice Cream in a Blender! Recipe & Video Tutorial


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static