Women Care: महिलाएं न करें ल्यूकोरिया को नजरअंदाज, देसी नुस्खों से करें इलाज
punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 04:55 PM (IST)
महिलाओ में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या भी आम देखने को मिलती है। सफेद पानी का मासिक धर्म से पहले या बाद में आना स्वाभाविक हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में सफेद पानी आना रोग होता है, जिसे ल्यूकोरिया (Leukorrhea) भी कहा जाता है। ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए दवा का सेवन करती हैं लेकिन घरेलू नुस्खों से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
सबसे पहले तो हम आपको बताते हैं कि ल्यूकोरिया की समस्या क्यों होती है...
-योनि की साफ सफाई न रखना
-किसी से ज्यादा घबराहट होना
-पोषक आहार में कमी
-गर्भाशय में कोई चोट लगना
-यूरीनरी ट्रैक्स इंफैक्शन
-बैक्टीरिया या कोई फंगल इंफैक्शन
-डायबिटीज या एनीमिया
-ज्यादा तनाव में रहना
जब महिलाएं इस रोग की शिकार होती हैं तो उन्हें...
-कमर में दर्द की समस्या बहुत होती है।
-चक्कर, थकान, कमजोरी महसूस होती है
-प्राइवेट पार्ट से बदबू आना और खुजली की समस्या
-कब्ज, सिरदर्द जैसे दिक्कतें आती हैं।
अब हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिससे आप ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
अमरूद की पत्तियां
अमरूद की पत्तियों को लेकर 1 गिलास पानी में अच्छी तरह उबालें। इसे गुनगुना करके दिन में 2 पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आप खुद फर्क देखेंगी।
केला
सफेद पानी से निजात पाने के लिए 1 गिलास दूध में 1/2 टीस्पून घी डालकर पीएं। इसके तुरंत बाद केले का सेवन करें।
मुलेठी
मुलेठी को पीस कर बारीक कर लें। इसे नियमित रूप से सुबह-शाम 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
अदरक
1 लीटर पानी में अदरक को अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल कर आधा रह जाए तो इसका सेवन करें। इससे सफेद पानी की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।
जामुन की छाल
जामुन की छाल का चूर्ण बनाकर दिन में 3-4 बार पानी के साथ पीने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
अनार के पत्ते
अनार को पत्तों को पीसकर उसे काली मिर्च के साथ मिलाकर पीस लें। इसमें आधा गिलास पानी डाले और सुबह-शाम पीएं।
अंजीर
रात को पानी में अंजीर भिगोकर रखें और सुबह गुनगुने पानी में इसे पीसकर खाली पेट खाएं।
वाइट डिस्चार्ज में इन चीजों से करें परहेज
1. ल्यूकोरिया में महिलाओं को मांस, मछली, मटन, का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद एनिमल प्रोटीन शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाता है, जोकि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को बढ़ावा देता है।
2. खमीर वाले फूड्स जैसे- इडली, डोसा आदि का सेवन भी ना करें। साथ ही तली हुई, मसालेदार और खट्टी चीजों से दूर बना लें क्योंकि यह भी ओवरी में इंफ्लामेशन करते हैं।
3. कड़क चाय, कॉफी, अल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक को अधिक पीना सफेद पानी की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है। इसके अलावा शराब, सिगरेट और तंबाकू से भी दूर रहें।
4. अपने आहार में मैदा, बेसन, चना, अरहर की दाल, अंडा, अचार, खटाई और लाल मिर्च को भी न सेवन करें। ल्यूकोरिया में इन चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
5. वैसे तो सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इस समस्या में बैंगन, करेला, अरवी और अधिक आलू और प्याज ना करें।