कान के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये असरदार नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 11:32 AM (IST)

दर्द का घरेलू उपचार : शरीर के बाकी हिस्सों की तरह कानों की देखभाल करनी भी बहुत जरूरी है। सर्दी में ठंड़ी हवाएं के चलने से कानों में दर्द होना शुरू हो जाता है। वैसे इससे अलावा कान दर्द के और भी बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कान में गंदगी का जमा हो जाना,खुश्की,बलगम का कान में इकट्ठा होना,कान में पानी चला जाना, किसी नुकिली चीज से कान साफ करना और जख्म हो जाना आदि। इसके साथ कि कई लापरवाही से बहुत नुकसान भी हो सकता है। कान से संबंधित कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है लेकिन मामूली दर्द में कुछ असरदार घरेलू नुस्खें भी अपनाए जा सकते हैं। 


कान दर्द के घरेलू उपाय
1. बादाम का तेल

PunjabKesari
कई बार कानों में लगातार सांय-सांय की आवाज आती है। जिससे सुनने में बहुत परेशानी होती है। बादाम का तेल इसके लिए बहुत लाभकारी है। कान में बादाम के तेल की कुछ बूंदें डाल लें। इससे आराम मिलेगी। 

 

2. तुलसी की रस

PunjabKesari
कान में दर्द होने पर तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर हल्का गर्म करके कान में डाल लें। इससे दर्द बहुत कम हो जाएगा। 

 

3. नमक

PunjabKesari
नमक दर्द को कम करने का काम करता है। नमक को अच्छी तरह से गर्म करके कपड़े में बांधकर हल्के-हल्के से कान के आसपास लगाएं। इससे दर्द से बहुत आराम मिलेगा। 

 

4. सरसों का तेल
कान में दर्द होने पर सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके कान में डाल लें। इससे दर्द से राहत मिलेगी। 

 

5. प्याज का रस

PunjabKesari
प्याज भी संक्रमण से छुटकारा पाने और दर्द से आराम दिलाने में बेहद कारगर है। प्याज को पीस कर इसका रस निकाल लें और हल्का सा गर्म करके 1-2 बूंद कान में डाल लें। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static