ग्रीन टी से पलकें बनेंगी घनी, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 01:11 PM (IST)

लड़कियां अक्सर आंखों पर काजल, मस्कारा आदि लगाती है। ताकि इसकी खूबसूरती और भी निखर कर आए है। वहीं पलकें घनी व लंबी हो तो ये चेहरे की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। मगर कई लड़कियों की पलकें काफी पतली व कमजोर होती है। इसके कारण मस्करा ठीक से नहीं लग पाता है। ऐसे में उन्हें नकली पलकों का सहारा लेना पड़ता है। मगर नकली पलकें लगाने से कई झंझटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं। इसकी मदद से आप नैचुरली अपनी पलकों की ग्रोथ बढ़ा सकती है। 

जैतून तेल

जैतून तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में कारगर होता है। ऐसे में अगर अपनी पतली पलकें हैं तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सोने से पहले तेल की कुछ बूंदों से पलकों की मसाज करें। अगली सुबह चेहरा ताजे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

ग्रीन टी

ग्रीन टी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में खासतौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने व वजन कम करने में इसका सेवन किया जाता है। मगर पलकों घना व लंबा करने में भी ग्रीन टी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच ठंडी ग्रीन लेकर उसे कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं। थोड़ी देर या रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह मुंह धो लें। इसे लगातार कुछ दिनों तक लगाएं। इस उपाय को लगातार कुछ दिनों तक करें। आपको 2-3 दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।

PunjabKesari

कैस्टर ऑयल भी आएगा काम

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल भी पलकों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड तेजी से पलकों को घना करने में मदद करता है। ऐसे में पलकों की हल्की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सोने से पहले इस तेल से मालिश करें। फिर रातभर इसे लगा रहने दें। अगली सुबह पानी से इसे धोएं।

नोट- पलकें बेहद ही नाजुक होती है। इसलिए पलकों की मसाज एकदम हल्के हाथों से करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static