दुबलेपन से है परेशान तो बनाकर पीएं ये Protein Shake

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 10:08 AM (IST)

जहां लोग मोटापे से परेशान है तो वहीं कई लोगों के लिए दुबलापन किसी समस्या से कम नहीं है। ऐसे में अगर आपका वजन भी काफी कम है तो आप डेली डाइट में हाई कैलोरी से भरपूर शेक और स्मूदीज पी सकती है। चलिए आज हम आपको 2 खास शेक और स्मूदी की रेसिपी बताते हैं, जिसका आप किसी भी समय सेवन कर सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. आलमंड बटर और डार्क चॉकलेट स्मूदी

 

सामग्री

दूध- 2 कप
डार्क चॉकलेट- 1
प्रोटीन‌- 1 बड़ा चम्मच 
आलमंड बटर- 2 बड़े चम्मच

गार्निश के लिए

डार्क चॉकलेट- जरूरत अनुसार (कद्दूकस की)

PunjabKesari

विधि

. सभी सामग्री को ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें।

. तैयार शेक को गिलास में भरकर डार्क चॉकलेट से गार्निश करके सर्व करें।

यह शेक कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट आदि तत्वों से भरपूर है। इसे आप नाश्ते या लंच में पी सकती है। 

2. बनाना और स्ट्रॉबेरी शेक

 

सामग्री

दूध- 2 कप
केला- 1
स्ट्रॉबेरी- 4-5
फुल क्रीम- 1/2 कप
शहद- स्वाद अनुसार

PunjabKesari

विधि

. सभी सामग्री को ब्लेंडर में ब्लेंड करें।

. तैयार शेक गिलास में भरकर ठंडा-ठंडा सर्व‌ करें।

यह खट्टा-मीठा शेक आप सुबह या शाम को नाश्ते में पी सकती है। इससे आपको सही वजन मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static