Holi: घर पर आसानी से बनाएं बाजार जैसी मटका कुल्फी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 10:16 AM (IST)

होली का त्योहार बस आने वाला है। ऐसे में लोग खासतौर पर ठंडाई पीने का मजा लेते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास मटका कुल्फी की रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में आप इसे होली पार्टी पर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

सामग्री-

दूध- 2 कप
क्रीम- 1 कप
कंडेंसड मिल्क- 1 कप
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
मिक्स ड्राई फ्रूट्स- 1/4 कप
केसर दूध- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले पैन में मीडियम आंच पर दूध गर्म करें।
2. अब इसमें क्रीम और कंडेंसड मिल्क डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
3. दूध गाढ़ा होने पर इसमें केसर और इलायची पाउडर मिलाएं।
4. दूध आधा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं।
5. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
6. मिश्रण के ठंडा होने पर इसे मटकों में भरकर ऊपर से सिल्वर फॉयल से कवर करें।
7. इसे सेट होने के लिए करीब 7-8 घंटों के लिए फ्रीजर में रखें।
8. फिर इसे फ्रिज से निकालकर सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static