Hina Khan की latest look के चर्चे, फैशन में ऐश्वर्या-दीपिका को किया फेल

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 06:39 PM (IST)

कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से लेकर टीवी एक्ट्रेस, अपने जलवा बिखरेने पहुंची थी लेकिन टीवी की एक एक्ट्रेस का जलवा ऐश्वर्या, दीपिका, उर्वशी जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेस पर भारी पड़ गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिना खान की जिसकी हर लुक को फैंस का प्यार मिला है। कांस में हिना की हर ड्रेस इतनी क्लासी और गॉर्जियस रही कि देखने वालों की उन पर से नजरें नहीं हटी।

हाल ही में कांस से हिना की एक लुक सामने आई और उनका ये लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया। ये सारी तस्वीरें हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड की है जिसमें हिना खान आईवरी बेज शेड की थाई-हाई ड्रेस पहनी जिसपर मैचिंग लॉन्ग ट्रेल भी लगी थी और ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट कलर का ब्लैजर पहना जिसकी बैक पर खूबसूरत डिजाइन था। इस ड्रेस को फैशन डिजाइनर गैबी चारबाची (gaby charbachy) ने तैयार किया और इसके साथ हिना ने करिश्मा जूलरी का डायमंड नेकलेस पहना। मैसी पोनी टेल और ट्रांसपेरेंट हील्स से हीना ने अपनी ओवरऑल लुक को कंप्लीट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

हिना खान इससे पहले टाइट-फिट ब्लू प्रिंटेड जंपसूट के साथ मेचिंग ब्लैजर पहनकर भी फोटोशूट करवाया जिस पर लोगों ने उन्हें बॉस लेडी का कमेंट किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

तीसरी लुक की बात करें तो यह ड्रेस फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आई जो लेबल स्काईटेन कोटयोर की डिजाइन की गई थी। ये ड्रेस एक स्लिट स्टाइल ड्रेस थी जिसके नैक और थाई पर खूबसूरत सिल्वर नेट लगी थी और यहीं नेट उनकी ड्रेस को डिफरेंट और यूनिक लुक दे रहा था। इसके साथ हीना ने सिल्वर पेंसिल हील्स पहनी और टूला ज्वैलरी के इयररिंग्स वियर किए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इससे पहले हीना ने रेड कार्पेट के लिए सोफी कोटयोर का डिजाइन किया खूबसूरत लेवेंडर गाउन पहना था। ये एक ऑफ शॉल्डर गाउन था जिस पर फेदर वर्क देखने को मिला। हिना ने इसके साथ नैक ज्यूलरी नहीं पहनी बल्कि सिंपल सी इयररिंग्स वियर किए जो करिश्मा ज्यूलरी के डिजाइन किए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

पांचवी लुक में हम बात करेंगे हीना की ब्लैक ड्रेस की जो फोवारी लेबल की डिजाइन की गई थी। यह ड्रैस भी काफी पसंद की गई।  डीप नेक पर ब्लैक कलर का नेटेड वर्क इस ड्रैस में भी देखने को मिला। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इससे पहले हीना ने रामी अल अली का डिजाइन किया मेहरुन-रैड गाउन पहनकर और फोवारी लेबल का ऑफ शोल्डर मेटेलिक यैलो स्लिट गाउन पहनकर भी फोटोशूट करवाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं इंटरव्यू के लिए हीना ने ब्लैक पेंटसूट भी पहना जिसके नेक पर सिल्वर स्टड वर्क था। अब तक हीना खान ने जितने भी गाउन पहनें वह ऑफ शोल्डर थे या फिर स्लिट।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

बता दें कि ऐश्वर्या और दीपिका जैसी बड़ी दीवाज की कांस ड्रेसेज से ज्यादा लोगों को हिना के आउटफिट्स और ड्रेसिंग सेंस ज्यादा पसंद आया। इन सब लुक्स में खास बात यह रही कि इसके साथ हीना ने ज्यूलरी भी हैवी नहीं पहनी थी और मेकअप भी सिंपल मीनिमल सा रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static