Christmas Party में पहुंची मलाइका के लिए हाई हील्स बनी मुसीबत, गिरते-गिरते बची Actress

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 12:41 PM (IST)

हर बार की तरह इस साल भी क्रिसमस सेलिब्रेशन फिल्मी हस्तियों का जलवा देखने को मिला।  हाल ही में करिश्मा कपूर के घर में भी क्रिसमस की पार्टी रखी गई, जिसमें रंग जमाने  कई सितारे पहुंचे। इस बीच अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह गिरते-गिरते बची। 

PunjabKesari
दरअसल हर बार की मलाइका बेहद हॉट अंदाज में पार्टी में शामिल होने पहुंची, जैसी ही वह कार से उतरी तो हाई हील्स के चक्कर में उनका पैर डगमगाने लगा।  मलाइका जैसे ही लड़खड़ाई तो पीछे खड़े शख्स ने उन्हे पकड़ लिया। अगर वह शख्स माैके रहते आगे ना आता ताे एक्ट्रेस बुरी  तरह गिर सकती थी। 

PunjabKesari

 मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने ​ग्रीन कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना था और उसे ग्रीन शॉर्ट्स से पेयर किया था। एक्ट्रेस ने न्यूड हील्स, ब्लैक स्लिंग बैग और खुले स्ट्रेट बालों से अपने लुक को कंप्लीट  किया था।

PunjabKesari

मलाइका ने बहुत ज्यादा हील वाली सैंडल पहनी हुई थी, जिस कारण उनका बैलेंस खराब हआ। वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो वह  स्वेटशर्ट में बुहद सिंपल लुक में नजर आए। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static