इस राज्य के 10 जिलों में फिर होगी जोरदार बारिश, घने कोहरे का अलर्ट जारी
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 04:31 PM (IST)
नारी डेस्क : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने ठंड और बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर दिखा, कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड
राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के बाद शीतलहर की चपेट में कई क्षेत्र आ गए हैं। भरतपुर समेत कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगह ओलावृष्टि देखी गई। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर अत्यधिक ठंड और अति शीत दिवस दर्ज किए गए।
हरियाणा में अचानक मौसम बदला
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने तापमान का संतुलन बिगाड़ दिया। कई जिलों में सुबह तक घने बादल छाए रहे, जिससे दिन में भी अंधेरे जैसा माहौल रहा।
यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?
तापमान में बड़ा उलटफेर
रात के तापमान में 5–6 डिग्री की बढ़ोतरी
दिन के तापमान में 8–12 डिग्री की गिरावट
सिरसा, भिवानी और फरीदाबाद में ओलावृष्टि
अधिकतर जिलों में हुई बारिश रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित हुई।
मौसम विभाग का अलर्ट
25 जनवरी तक बारिश जारी रह सकती है
27–28 जनवरी को एक और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में तेज आंधी और ओलावृष्टि के लिए रेड अलर्ट
कई इलाकों में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
जिलावार हालात
सिरसा: नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में 13 गांवों में भारी ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और चने की फसल को नुकसान, अन्य हिस्सों में 8 एमएम बारिश फायदेमंद।
यमुनानगर: 20 MM बारिश और तेज तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोहे का शेड गिरा, 200 बिजली पोल क्षतिग्रस्त।
अंबाला: 42.2 MM बारिश, 55 बिजली पोल और 17 ट्रांसफार्मर गिर गए।
चरखी दादरी: लगातार बारिश से सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ी, करीब 2.5 करोड़ रुपये का लाभ, बिजली सप्लाई बाधित।
जींद: 13.7 MM वर्षा, गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल का स्थान बदलना पड़ा।
फतेहाबाद: 16–25 MM वर्षा से फसलों को लाभ, जलभराव और ठंडी हवाओं से ठिठुरन।
कैथल: 35 MM बारिश से बाजार सूने, किसानों के लिए फसल लाभकारी, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी।
करनाल: 20.4 MM वर्षा, 8 किमी/घंटा की तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, नमी 98% तक।
पानीपत: 18.2 MM बारिश के बाद प्रदूषण स्तर घटा, निचले इलाकों में जलभराव देखा गया।
रोहतक: 5 MM बारिश से तापमान गिरा, ठंड तेज, फसलों के लिए लाभकारी, जलभराव की समस्या।

