बच्चा दूध नहीं पीता तो उसकी जगह खिलाएं ये फूड्स, नहीं होगी पोषक तत्वों की कमी

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 03:52 PM (IST)

बच्चों के लिए दूध बहुत ही आवश्यक है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों बच्चों के शरीर का विकास करने में मदद करते हैं। सिर्फ एक्सपर्ट्स ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में भी इसे एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध का सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बच्चों की हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन बच्चे दूध को देखकर कई तरह के मुंह भी बनाते हैं। ऐसे में आप उन्हें दूध के अलावा यह चीजें खिला सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पनीर 

आप पनीर का सेवन बच्चे को करवा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे के पाचन को स्वस्थ रखने में  मदद करते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने से बच्चों के दांत और हड्डियां भी मजबूत होती है। बच्चे के शारीरिक और मस्तिष्क के विकास के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

PunjabKesari

रागी 

आप रागी का सेवन बच्चे को करवा सकते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, पौटेशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सारे पोषक तत्व बच्चे के स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। इसके अलावा रागी बच्चे के शरीर में आयरन की कमी भी पूरी करते हैं। 

दही 

दही एक बहुत ही अच्छा प्रोबायोटिक माना जाता है। यह बच्चे के पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह बच्चे के मानसिक विकास के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आप बच्चे को खाने के बाद इसका सेवन करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

हरे मटर 

हरे मटर आप बच्चे को खिला सकते हैं। इसमें आयरन, जिंक, मैगनीज और कॉपर की बहुत ही अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अच्छी पाई जाती है। यह बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

हरी पत्तेदार सब्जियां 

आप बच्चे को हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करवा सकते हैं। ब्रोकली और गहरे रंग की सब्जियां जैसे पालक, केले आदि बच्चे को खिला सकते हैं। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे के बेहतर विकास के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। 

PunjabKesari

सोयाबीन और टोफू 

आप बच्चों की हड्डियां और दांतों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन और टोफू का सेवन उन्हें करवा सकते हैं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। यह पोषक तत्व बच्चे के स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं। 

बादाम 

बादाम आप बच्चे को खिला सकते हैं। इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है। इसके अलावा बादाम में प्रोटीन, फैट्स और कैल्शियम भी काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए आप एक रात बादाम पानी में भिगोकर अगले दिन सुबह बच्चे को इसका सेवन करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static