स्वस्थ दिल के लिए रोज खाएं पिस्ता, अनेक बीमारियों से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 10:45 AM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान बहुत ही आवश्यक है। ड्राई फ्रूट्स, फल, सब्जियां में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। ड्राई फ्रूट्स में से पिस्ता एक ऐसा मावा होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पिस्ता कफ-पित्त- वर्द्धक, वात दोष से आराम दिलाने में सहायता करता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को कई समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। आंखों के लिए भी पिस्ता बहुत ही लाभकारी माना जाता है। रोजाना एक मुट्ठी पिस्ता खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आंखे रखे स्वस्थ 

पिस्ता में ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायता करता है। रोजाना पिस्ता का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल का स्तर करे कम 

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल का नियंत्रित होना बहुत ही आवश्यक है। इसका स्तर बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। आप पिस्ता को डाइट में शामिल करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करता है। 

फाइबर से होता है भरपूर 

पिस्ता में डाइट्री फाइबर की काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और वजन घटाने में भी सहायता करता है। डाइट्री फाइबर की भरपूर मात्रा लेने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

PunjabKesari

एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर 

पिस्ता में विटामिन-सी, विटामिन-ई, सेलेनियम और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सारे एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। 

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए भी पिस्ता बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक तरह का हैल्दी नट्स होता है। इसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो डायबिटीज के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार 

पिस्ता में पाए जाने वाला टोकोफेरॉल इम्यूनिटी मजबूत करने में भी सहायता करता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से शरीर में किसी भी तरह का संक्रमण नहीं होता और शरीर भी एकदम स्वस्थ रहता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static