गुणों की खान आलूबुखारा, मिलते है ये 8 कमाल के फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2020 - 02:56 PM (IST)

आलूबुखारा गर्मियों में मिलने वाला खट्टा-मीठा फल है। कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होने से इसे सेहत का खजाना भी कह सकते है। इसमें विटामिन सी, के, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होते है। इसका सेवन करने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इसे छिलकों के साथ खाने से शरीर में कैंसर और ट्यूमर के सेल्स बढ़ने का खतरा कम रहता है। आइए जानते है अपनी डेली डाइट में आलूबुखारे को शामिल करने से मिलने वाले फायदों के बारे...

वजन बढ़ने से रोके

आलू बुखारा वजन कंट्रोल में रखने में मदद करता है। 100 ग्राम आलू बुखारे में 46% कैलोरी पाई जाती है, जो बाकी सभी फलों के मुकाबले काफी कम है। इसलिए इसे खाने से वजन बढ़ने के चांचिस कम रहते है।

weight loss,nari

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

इसमें विटामिन सी, के, बी 6 भारी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आंखें और त्वचा को स्वस्थ रहती है। इसके साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। 

दिल के लिए फायदेमंद 

आलू बुखारे में मौजूद पोषक तत्व दिल को तंदरूस्त रखता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने से बचाव रहता है। यह शरीर में खून के थक्के बनने से रोकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ अल्जाइमर का रोग लगने के चांचिस कम होते है। 

कैंसर से करें बचाव

आलूबुखारे के छिलके में अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते है। इसलिए इसे छिलकों के साथ खाने से यह कैंसर और ट्यूमर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम रहता है। 

plum,nari

हड्डियां होती है मजबूत

महिलाओं में कैल्शियम की कमी अधिक होने से हड्डियों के कमजोर होनी शिकायत रहती है। इसमें विटामिन के साथ कैल्शियम भी भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना आलू बुखारे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस का रोग लगने का खतरा कम रहता है। खासतौर पर महिलाओं को पीरियड्स के दिनों के बाद इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे इस रोग के लगने से बचा जा सकता है। 

दिमाग को रखें स्वस्थ

आली बुखारे में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन आदि गुण होेते है। यह दिमाग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

plum,nari

बैड कोलेस्ट्रॉल को करें कम

इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। यह इम्यूनिटी लेवल बढ़ाकर शरीर को बीमारियों से बचाएं रखता है। आयरन अधिक होने से इसके सेवन से ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद मिलती है। इसमें मौजूद  पोटेशियम शरीर के सेल्स मजबूत करते है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। 

पाचन तंत्र करें मजबूत 

इसमें मौजूद फाइबर पेट को तंदरूस्त रखने में फायदेमंद होता है। इसतरह पेट दर्द, एसिडिटी आदि से राहत मिलने के साथ पाचन तंत्र मजबूत होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static