एनीमिया का बेहतर इलाज है गुड़ और चने, जानें इसके अन्य लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 11:04 AM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कुछ चीजों का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है। उन्हीं चीजों में से एक है गुड़ और भूने हुए चने। इन दोनों चीजों का मिश्रण आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पौटेशियम, फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है वहीं चने में प्रोटीन, फाइबर, मैंग्नीज, विटामिन-बी6, फोलेट और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। गुड़ और चने साथ में खाने से मांसपेशियां, हड्डियां और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसके अलावा खाली पेट गुड़ और चना खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए खाली पेट इन दोनों चीजों को खाने के फायदे बताते हैं। 

कब्ज से मिलेगा छुटकारा 

गलत खान-पान के कारण आजकल बहुत से लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि आपको कब्ज या अपच जैसी समस्या रहती हैं तो रोज खाली पेट गुड़ और चना खाएं। गुड़ और चना शरीर में पाचन एंजाइम्स को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। सुबह उठकर इस मिश्रण का सेवन करने से पेट आसानी से साफ होने लगेगा और शरीर में मौजूद सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे।

PunjabKesari

एनीमिया से होगा बचाव 

गुड़ और चने दोनों ही आयरन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। ऐसे में एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए मिश्रण का सेवन साथ में करना फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं के शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें गुड़ और चना साथ में खाना चाहिए।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

खाली पेट गुड़ और चना खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

याददाश्त होगी तेज 

गुड़ और चने साथ में खाने से याददाश्त तेज होती है। चने में मौजूद विटामिन-बी 6 दिमाग की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करता है।   

मांसपेशियां होगी मजबूत 

सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इन दोनों चीजों में प्रोटीन, पौटेशियम और कार्ब्ज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।  

हड्डियों का दर्द होगा दूर 

हड्डियों में यदि आपको दर्द रहता है तो गुड़ और चना खाएं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों का मजबूत बनाकर दर्द दूर करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static