डायबिटीज कंट्रोल करता है खजूर, जानिए इसे खाने का सही समय

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 06:07 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में लोग शकरकंद, सिंघाड़ा व खजूर खाने का मजा लेते हैं। बात अगर खजूर की करें तो यह टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीज शुगर क्रेविंग होने पर इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैश‍ियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से यह शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। इसे नाश्ते से लेकर रात को भूख लगने पर हैल्दी स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको खजूर के फायदों के साथ इसे खाने का सही समय बताते हैं। 

नाश्ते में करें खजूर का सेवन 

खजूर में सभी जरूरी तत्व सही मात्रा में होने से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। नाश्ते में इसे खाने से दिनभर शरीर में एनर्जी भरी रहती है। ऐसे में काम करने की क्षमता भी बढ़ती है। 

PunjabKesari

दोपहर को स्नैक्स के तौर पर 

दोपहर को खाने के बाद भूख लगने पर किसी अनहैल्दी चीजों की जगह खजूर का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें फाइबर व चीनी होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ पेट भी भरा रहता है।

शाम व रात को स्नैक्स के तौर पर 

आप इसे शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक होने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही शुगर क्रेविंग से भी छुटकारा मिलता है। आप चाहे तो देर रात में भूख लगने पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

डायबिटीज रखे कंट्रोल 

खजूर में पर्याप्त मात्रा में चीनी होने से डायबिटीज के मरीज इसे मिठाई बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनकी सेहत सही रहने के साथ शुगर क्रेविंग कम होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

दिल के लिए फायदेमंद 

इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि तत्व होने से दिल को मजबूती मिलती है। ऐसे में हार्ट अटैक आने व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित

ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल के हाई या लो होने की परेशानी से बचाने में मदद करती है।

कब्ज से छुटकारा 

कब्ज की समस्या होने पर खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके लिए रातभर पानी में 4 खजूर को भिगोएं। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पाचन क्रिया दुरूस्त हो अपच व कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

कमजोरी व खून की कमी करे दूर 

खजूर में विटामिन्स, मिनरल्स, ग्लूकोज व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से थकान व कमजोरी दूर होती है। रोजाना 2-4 खजूर खाने से ही शरीर में एनर्जी बूस्ट होने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें आयरन होने से खून की कमी दूर होती है। 

सही वजन दिलाए

दुबलेपन से परेशान लोगों को अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें सभी जरूरी तत्वों के साथ अधिक मात्रा में चीनी पाई जाती है। ऐसे में शरीर को सही वजन मिलने से बॉडी शेप में आती है। इन लोगों को रोजाना 4-5 खजूर या दूध में इसे उबाल कर खाना फायदेमंद रहेगा। 

मजबूत हड्डियां

इसमें आयरन, कैल्शियम होने से मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static