तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मिलेंगे ये 10 फायदे

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 04:53 PM (IST)

पुराने जमाने में लोग पानी पीने और खाना खाने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया करते थे। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से गठिया, डायबिटीज, इंफैक्शन, मोटापा जैसी कई समस्याएं दूर रहती हैं। सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं बल्कि विज्ञान भी तांबे के बर्तनों को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने या भोजन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

सबसे पहले जानिए क्यों फायदेमंद है तांबे के बर्तन...

आयुर्वेद के अनुसार, तांबा शरीर के वात, कफ और पित्त दोष को संतुलित रखता है। दअरसल, इनमें स्टरलाइजिंग गुण होते हैं, जो भोजन में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं। वहीं, तांबा पानी के साथ मिलकर भी रासायनिक प्रतिक्रिया करता है, जिससे शरीर को बैक्टीरिया, इंफैक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

- रात को एक तांबे के जग में पानी भरकर रख दें और सुबह खाली पेट पीएं। आजकल मार्कीट में तांबे की बोतल भी मिलता है, जिससे आप दिनभर पानी पी सकते हैं।

- आप तांबे के बर्तन में खाना खा सकते हैं लेकिन इसमें सिट्रिक फूड्स, दहीं, नींबू का रस, छाछ, आचार खाने से बचें। इसमें मौजूद रसायन खट्टी चीजों के साथ गलत प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे घबराहट, जी मचलाना और फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

अब जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे

इम्युनिटी बढ़ाए

तांबे के बर्तन में पानी पीने व भोजन करने से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे शरीर को वायरस, जर्म्स, बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिलती है।

मोटापा घटाएं

तांबे में पाए जाने वाले तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।

थायरॉइड पर कंट्रोल

दरअसल, तांबा थायराइड ग्रंथि के कार्य को सही करता है, जिससे बीमारी के कारक थायरोक्सिन हार्मोन कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

दिल को रखे स्वस्थ

यह शरीर में ना सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि ब्लड प्रेशर को भी सही रखता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

डायरिया

तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध होता है, जो पीलिया, डायरिया, कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से बचाता है। वहीं इससे पाचन क्रिया भी सही तरीके से काम करती है।

एनीमिया

यह शरीर में सीधे तरीके से आयरन की कमी को पूरा करता है, जिससे खून और सेल्स बढ़ते हैं। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या रहती है तो तांबे के बर्तन में पानी पीएं।

कैंसर से बचाव

शोध के अनुसार, रोजाना इस बर्तन में पानी पीने से शरीर में कैंसर सेल्स की वृद्धि धीमी हो जाती है। इससे आप इस जानलेवा बीमारी से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

शरीर में सूजन करे कम

इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो ऑर्थराइटिस, गठिया, जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या से बचाते हैं।

शरीर की अंदरूनी सफाई

यह लिवर और किडनी के साथ शरीर के सभी अंदरूनी अंगों को डिटॉक्स करता है।

मुहांसों से छुटकारा

यह पानी व भोजन में मौजूद सभी बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे फोड़े-फुंसी, मुंहासे, एक्जिमा और त्वचा संबंधी अन्य परेशानियां दूर होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static