वजन घटाने से लेकर तनाव कम करने में कारगर है काला नमक, ये लोग जरूर करें सेवन

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 01:02 PM (IST)

महिलाएं अक्सर खाना बनाने में सफेद नमक का इस्तेमाल करती है। वहीं इससे मिलने वाले फायदे व नुकसान के बारे में आप अच्छे से जानते ही होंगे। ऐसे में आज हम आपकोे काला नमक के गुणों से बारे में बताएंगे। यह खासतौर पर भारत, नेपाल, पाकिस्तान आदि हिमालय के आसपास की जगहों से मिलता है। इसलिए इसे 'हिमालयन सॉल्‍ट' भी कहा जाता है। इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। वहीं पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। तो चलिए आज हम आपको काला नमक के फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारें में...

काले नमक में मौजूद पोषक तत्व 

काले नमक में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम आदि पोषक तत्व,  एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुण होते हैं। वहीं इसमें नॉर्मल नमक की तुलना में सोडियम कम मात्रा में होता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

तो चलिए अब जानते हैं काला नमक खाने के फायदे...

 

वजन कम करने में मददगार 

यह शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। साथ ही इससे शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया खत्म होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार भी रोजाना सुबह गर्म पानी में चुटकीभर काला नमक मिलाकर पीना चाहिए। इससे सेहत संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ वजन कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

विटामिन्स, मिनरल्स व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक हड्डियों को मजबूत करता है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। 

मजबूत पाचन तंत्र 

काला नमक पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। ऐसे में खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है। ऐसे में अपच, उल्टी, एसिडिटी, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। आप इसे सलाद में डालकर खा सकती है।

तनाव करे कम 

काला नमक शरीर में सेराटोनिन हॉर्मोन को बढ़ा देता है। इससे ब्रेन को अशांत करने वाले हार्मोन्स जैसे कार्टिसोल आदि कम होने लगते हैं। ऐसे में मन शांत होने से तनावमुक्त रहने में मदद मिल सकती है। 

बॉडी करे डिटॉक्स

इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती हैं। आप गर्मियों में जलजीरा, नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं।  

इन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद 

PunjabKesari

छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद 

बड़ों के साथ बच्चे के लिए भी काला नमक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अपच, गैस आदि की समस्या से आराम रहता है। साथ ही सीने में जमा कफ को साफ करने में भी मदद मिलती है। इसके लिए शिशु के खाने में थोड़ा नमक जरूर मिलाएं। इससे उसे पेट व गले संबंधी समस्याओं से आराम मिलेगा। 

डायबिटीक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, काला नमक शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static