फैमिली हिस्ट्री में डायबिटीज है तो रहें सतर्क, इन आसान उपायों से कर सकते हैं खुद का बचाव

punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 10:23 AM (IST)

 नारी डेस्क: आज के समय में डायबिटीज एक गंभीर और तेजी से बढ़ने वाली बीमारी बनती जा रही है। खराब खानपान और गलत जीवनशैली इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। लेकिन अगर आपके परिवार में किसी को पहले से डायबिटीज है, तो आपको यह बीमारी होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे अनुवांशिक बीमारी भी कहा जाता है, यानी यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ सकती है। अगर समय रहते सही कदम उठा लिए जाएं, तो डायबिटीज से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे जरूरी उपाय, जिन्हें अपनाकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

डायबिटीज से बचाव के आसान और असरदार टिप्स

खानपान पर रखें खास ध्यान

अगर परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो आपको अपने खाने-पीने को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ज्यादा तला-भुना, फास्ट फूड और मीठी चीजें खाने से बचें। संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज शामिल हों। ज्यादा चीनी और जंक फूड शरीर में इंसुलिन और ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है।

PunjabKesari

 रोज करें योग और व्यायाम

डायबिटीज से बचने के लिए रोजाना योग, वॉक या हल्की एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। योग और व्यायाम से वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।

 वजन को रखें कंट्रोल में

आजकल की सबसे बड़ी समस्या वजन बढ़ना है। ज्यादा वजन होने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।अगर वजन ज्यादा है तो उसे धीरे-धीरे कम करें। सही खानपान और नियमित व्यायाम से वजन कंट्रोल किया जा सकता है।

नशे से बनाएं दूरी

धूम्रपान, शराब या किसी भी तरह का नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है। नशा करने से डायबिटीज के साथ-साथ कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है स्वस्थ जीवन के लिए नशे से पूरी तरह दूरी बनाएं।

World Drug Day: नशे की आदत देगी इन 4 खतरनाक बीमारियों को जन्म

भरपूर पानी पिएं

पानी पीना हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ज्यादातर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते। सही मात्रा में पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

 समय-समय पर जांच कराएं

अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो आपको नियमित रूप से अपनी जांच कराते रहना चाहिए। समय-समय पर ब्लड शुगर टेस्ट कराएं। प्री-डायबिटीज की जांच से बीमारी को शुरुआती स्तर पर रोका जा सकता है।

शरीर में शुगर का सामान्य स्तर कितना होना चाहिए?

जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है

सुबह खाली पेट: 100 mg/dl से कम

खाना खाने के 2 घंटे बाद: 140 mg/dl तक

जिन लोगों को डायबिटीज है

सुबह खाली पेट: 70 से 130 mg/dl

खाना खाने के 2 घंटे बाद: 180 mg/dl तक

PunjabKesari

अगर परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है, तो डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सही खानपान, नियमित व्यायाम, वजन कंट्रोल और समय पर जांच से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static