Hartalika Teej: माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए भोग लगाएं ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 03:27 PM (IST)

हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पावन त्योहार आता है। इस साल हर शुभ दिन 9 सितंबर 2021, दिन गुरुवार को पड़ सहा है। इस दिन गणेश जी, भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने के साथ व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के महिलाओं को अखंड सौभाग्य का फल मिलता है। साथ ही कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।


मगर आप व्रत नहीं रख रही है तो भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा व भोग में विशेष चीजें चढ़ा सकती है। मान्यता है कि इससे शुभफल मिलता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

ज्ञान व संपत्ति के लिए

हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर माता पार्वती का आम और गन्ने के रस से अभिषेक करें। इससे बुद्धि व धन में वृद्धि होती है।

PunjabKesari

सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए

जिन घरों में पति-पत्नि के बीच तनाव चल रहा हो वे हरतालिका तीज पर्व पर केसर मिले दूध से माता पार्वती का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय से रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए

हरतालिका तीज के दिन देवी पार्वती को खीर का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन सुखी से बीतता है।

PunjabKesari

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

हरतालिका तीज की शुभ तिथि पर देवी पार्वती को शहद का भोग लगाकर उसे दान करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मोक्ष प्राप्ति के लिए

भोलेनाथ को लाल और सफेद रंग के आंकड़े के फूल चढ़ाकर पूजा करें। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है।

वाहन सुख की प्राप्ति के लिए

इस शुभ दिन पर भोलेनाथ को चमेली के फूल चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे जीवन में वाहन सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आंकड़े के फूलों से शिव जी की पूजा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static