Healthy Recipe: होली में नहीं होगा डिहाइड्रेशन, बनाकर पीएं Gulkand Mousse

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 09:07 AM (IST)

होली में डिहाइड्रेशन ना हो इसके लिए भरपूर पानी पीएं लेकिन फेस्टिवल में सिर्फ पानी से काम नहीं चलता। ऐसे में आप गुलकंद मूस ले सकते हैं। यह मूस ना सिर्फ आपके स्वाद का ख्याल रखेगा बल्कि डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा। वहीं, अगर आप होली पार्टी रख रहे हैं तो मेहमानों को भी यह स्वादिष्ट पेय सर्व कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसकी स्वादिष्ट रेसिपी।

गुलकंद मूस की सामग्री (6 सर्विंग्स)

फ्रेश क्रीम - 500 मि.ली.
गुलकंद - 70 ग्राम
दूध - 150 मि.ली.
ठंडाई पाउडर - 2 बड़े चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क - 100 मि.ली.
पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)

PunjabKesari

गुलकंद मूस बनाने की विधिः

1. इस स्वादिष्ट मूज को बनाने के लिए सबसे पहले ठंडाई तैयार कर लें। मिक्सर में दूध और ठंडाई का पाउडर डालकर मिलाएं और फिर इसे जग में निकाल लें।
2. इसके बाद एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, ठंडाई और क्रीम डालकर तब तक अच्छी तरह फेंटे जब तक वो चिकना ना हो जाए।
3. इस मिश्रण को छोटे-छोटे गिलास में डालिए और गुलकंद व कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें।
4. अब इन शॉट को एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
5. लीजिए आपके मूस बनकर तैयार है। अब इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static