ग्रेटर नोएडा केस में नया मोड़, सिलेंडर ब्लास्ट से हुई निक्की भाटी की मौत?
punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 05:44 PM (IST)

नारी डेस्क: ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। फोर्टिस अस्पताल के एक मेमो के अनुसार, निक्की भाटी की मौत गैस सिलेंडर फटने से हुई बताई गई है। लेकिन इस बात की पुलिस जांच कर रही है क्योंकि पुलिस को निक्की के घर पर सिलेंडर फटने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।
निक्की भाटी हत्याकांड में पहले ही पति विपिन भाटी, सास दया, ससुर सतवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में फोर्टिस अस्पताल से एक मेमो सामने आया है जिसमें यह लिखा है कि निक्की घर में गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस मेमो पर देवेंद्र नाम के व्यक्ति के साइन हैं, जो निक्की के पति विपिन भाटी के ताऊ के बेटे और निक्की के पड़ोसी हैं।
ग्रेटर नोएडा की निकी भाटी को
— Shagufta khan (@Digital_khan01) August 25, 2025
उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर
जिंदा जला दिया।
शादी में पहले ही लाखों रुपये, गाड़ी व सामान दिया जा चुका था,
फिर भी माँगें बढ़ती रहीं। पति, सास-ससुर व जेठ गिरफ्तार।
कब तक बहन-बेटियाँ दहेज की आग में जलेंगी..?#JusticeForNikki pic.twitter.com/E1lMh5FUAT
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अस्पताल को सिलेंडर फटने की जानकारी किसने दी। साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों के बयान भी पुलिस ले रही है। बताया जा रहा है कि निक्की की बड़ी बहन कंचन ने देवेंद्र की मदद से निक्की को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने निक्की को मृत घोषित कर दिया।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 26वर्षीय निक्की भाटी को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से पीटने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया।#nikkibhati#दहेज_प्रथा #noida pic.twitter.com/I5degEXlba
— डॉ कपिल सैनी (@DrKapilSaini2) August 25, 2025
यहां बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि निक्की की बहन ने देवेंद्र की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था, तो अस्पताल के मेमो पर देवेंद्र के नाम का साइन किसने किया? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा सकती है।
देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह और विपिन के पिता अपनी-अपनी दुकान पर थे। अचानक किसी आवाज़ की वजह से देवेंद्र घर की तरफ दौड़े। जब वह घर पहुंचे, तब तक कुछ लोग आग बुझा चुके थे। निक्की को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था।
इस मामले में पुलिस कई अहम पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, निक्की भाटी की मौत को सिलेंडर ब्लास्ट से हुई दुर्घटना मानना पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है।