बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर न मिले या डीलर ज्यादा पैसे मांगे? तो इन नंबरों पर करें शिकायत
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 12:38 PM (IST)
नारी डेस्क: गैस सिलेंडर बुक करने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ डीलर बुकिंग के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं देते या उससे ज्यादा पैसे मांगते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राहक को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत शिकायत दर्ज कराना चाहिए। हाल ही में कई लोग सोशल मीडिया पर यह शिकायत कर रहे हैं कि उनका सिलेंडर बुक हो गया, लेकिन डीलर उन्हें सिलेंडर नहीं दे रहा या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है। यह काम सरकारी नियमों के खिलाफ और गैर-कानूनी है। सरकार ने हाल ही में LPG सिलेंडर की बुकिंग साइकिल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है, ताकि हर ग्राहक को समय पर सिलेंडर मिल सके और जमाखोरी रोकी जा सके। बावजूद इसके, कुछ डीलर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
शिकायत कैसे करें?
अगर आपका सिलेंडर बुक होने के बावजूद आपको नहीं मिला या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो आप तुरंत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर या कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Indane Gas हेल्पलाइन नंबर
ग्राहक इन नंबरों पर कॉल करके डिलीवरी में देरी, ज्यादा पैसे वसूलने या अन्य समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने से डीलर पर कार्रवाई भी हो सकती है और आपको समय पर सिलेंडर मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: खून को पतला रखने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, नहीं तो बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

ध्यान रखने योग्य बातें
बुकिंग की रसीद सुरक्षित रखें: यह आपके दावे का प्रमाण होगी।
अधिक पैसे देने से इनकार करें: डीलर सरकारी निर्देशों के खिलाफ अधिक पैसे नहीं मांग सकता।
कंपनी हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें: शिकायत दर्ज कराने से समस्या जल्दी हल हो सकती है।

समस्या की तस्वीर या रिकॉर्ड रखें: इससे शिकायत अधिक प्रभावी बनती है।
गैस सिलेंडर बुकिंग के दौरान डीलर की गैर-जिम्मेदारियों का सामना करने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना सबसे सही तरीका है। हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें और अपने अधिकारों की रक्षा करें।

