Grammys 2026 Fashion: रेड कार्पेट पर कौन चमका और किसने किया निराश,देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 01:11 PM (IST)

नारी डेस्क: Grammys 2026 का रेड कार्पेट एक बार फिर ग्लोबल संगीत सितारों की चमक और उनके बेमिसाल फैशन का गवाह बना। इस साल की खासियत रही बोल्ड लुक्स, क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट्स, शीयर फैब्रिक और ड्रामैटिक फ्रिंज वाले डिजाइन। हर कलाकार ने अपनी स्टाइल के जरिए महफिल में धमाल मचा दिया। इस साल रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा लेडी गागा, माइली साइरस, चैपल रोन, ओलिविया डीन, और सबरीना कारपेंटर ने। इनके लुक्स की चर्चा हर तरफ रही। साथ ही, जस्टिन बीबर, ROSE और ग्लोबल सेंसेशन KATSEYE के स्टाइल ने भी सबको इंप्रेस किया।

लेडी गागा का यूनिक और साहसी लुक

लेडी गागा की एंट्री ने पूरी महफिल का रुख ही बदल दिया। उन्होंने एक ऐसा आउटफिट पहना जो किसी ‘डार्क ओपेरा’ का अहसास दे रहा था। काले पंखों से सजा यह आउटफिट ट्रेडिशनल ग्लैमर से हटकर बिल्कुल यूनिक और आर्टिस्टिक था। ऐसा लग रहा था जैसे गागा केवल रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि किसी आर्ट परफॉर्मेंस का हिस्सा हों। उनका यह लुक हाई-फैशन और रहस्यमयी किरदार का जबरदस्त मेल था, जिसने हर किसी को रुककर देखने पर मजबूर कर दिया।

PunjabKesari

ओलिविया डीन का क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट गाउन

ओलिविया डीन इस बार ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में नजर आईं। उनके आउटफिट की कमर पर लगे फ्रिंजेस इसे मॉडर्न और ट्रेंडी लुक दे रहे थे। गाउन के ऊपरी हिस्से पर की गई सितारों की सीक्विन कढ़ाई ने हल्की चमक और सुंदरता बढ़ाई। कुल मिलाकर उनका यह लुक स्टाइलिश और एलीगेंट था।

PunjabKesari

चैपल रोन का बोल्ड शीयर लुक

चैपल रोन ‘म्यूगलर’ लुक में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उन्होंने एक बेहद बोल्ड शीयर (पारदर्शी) ड्रेस चुनी थी। पहले वे मैचिंग केप में थीं, लेकिन केप हटते ही उनका असली लुक सामने आया। ड्रेस में खास बात थी इसके फॉक्स निप्पल पियर्सिंग्स और गहरा बरगंडी रंग, जो उनके बालों के रंग के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था। चैपल ने अपने टैटूज़ को भी बखूबी फ्लॉन्ट किया। उनका यह स्टाइल काफी साहसी और हटके माना गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Budget 2026: इस बार निर्मला सीतारमण ने किस राज्य की साड़ी पहनी? जानिए इसकी खासियत

ROSE का रॉयल ब्लैक एंड व्हाइट लुक

कोरियन गर्ल बैंड ब्लैकपिंक की ROSE Giambattista Valli Paris डिजाइन किए गए आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपलेस गाउन पहनी थी, जिस पर सफेद रंग का ड्रेप कमर पर लपेटा गया था। इस ड्रेप की प्लेट्स ने उनके लुक को स्टाइलिश और रॉयल टच दिया।

सबरीना कारपेंटर का सॉफ्ट और ग्लैमरस लुक

सबरीना कारपेंटर रेड कार्पेट पर ‘सॉफ्ट गर्ल’ लुक में नजर आईं। उनकी शीयर गाउन पर फूलों की कढ़ाई और मोतियों का काम बेहद शानदार था। टियर्ड स्कर्ट और चमकते हुए टोनल बीड्स ने उनके लुक में ग्लैमर और फ्रेशनेस का जोड़ दिया। Grammys 2026 का रेड कार्पेट इस बार स्टाइल और ग्लैमर का पूरा महाकुंभ था। जहां लेडी गागा और माइली साइरस ने अपने साहसी और यूनिक सिलुएट्स से सबका ध्यान खींचा, वहीं चैपल रोन, ओलिविया डीन और ROSÉ ने क्लासिक और मॉडर्न लुक्स से महफिल सजाई। इस साल का फैशन शो साबित करता है कि रेड कार्पेट सिर्फ सेलिब्रिटी की एंट्री नहीं, बल्कि स्टाइल का असली परफॉर्मेंस है।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static