न्यूजीलैंड महिला PM का काबिल-ए-तारीफ काम, आखिरी कोरोना मरीज को भी मिली छुट्टी

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 02:25 PM (IST)

अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश जहां आज भी कोरोना से जंग लड़ रहा है, वहीं हाल ही में न्यूजीलैंड से एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। न्यूजीलैंड को कोरोना केस में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के मिडिलमोर अस्पताल से कोरोना के आखिरी पेशेंट को छुट्टी मिली। उसके बाद से आज 5 वां दिन है कि न्यूजीलैंड में अब तक कोई कोरोना का पॉजिटिव पेशेंट नहीं पाया गया। 50 लाख की आबादी वाले इस देश में 1504 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके थे, जिसमें कुल 22 लोगों की मौत हुई थी। 

nari

न्यूजीलैंड में कोरोना की शुरुआत में ही इस महामारी को लेकर समझ दिखाई गई। कोरोना के आखिरी पेशेंट को छुट्टी मिलने के पश्चात और अब तक कोई नया केस सामने न आने पर देश की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने एक ऐप जारी किया, जिसका कंट्रोल न्यूजीलैंड के हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स करेंगे। इस ऐप की मदद से हेल्थ केयर सेंटर को कोरोना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे।

 

न्यूजीलैंड की पीएम की सूझ ने देश को दिलाई जीत

वाइल्स ऑकलैंड यूनिवर्सिटी में लैब के हैड का कहना है कि इटली में बढ़ते केस को ध्यान में रखते हुए, हमारी प्रधानमंत्री ने बहुत जल्द बाहरी देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने का फैंसला कर लिया था। उन्होंने ठान ली थी, कि जैसा इटली में हो रहा है, हम अपने देश में ऐसा कुछ हीं होने देंगे। 26 फरवरी न्यूजीलैंड में पहला केस आया था, उस वक्त कुल मिलाकर पूरे देश में सिर्फ 6 केस थे। 19 मार्च के बाद देश में आने और बाहर जाने वाले लोगों पर पूरी रोक लगा दी गई थी।
 

nari

पीएम की लोगों ने की तारीफ

जब कोरोना जैसी आपदा न्यूजीलैंड में शुरु होने लगी तो देश की पीएम Jacinda Ardern  घबराई नहीं। बल्कि खुद के साथ-साथ देश को इसका डटकर सामना करने का हौंसला उन्होंने दिया। वहां के लोगों से अपने पीएम के बारे में पूछने पर पता चला कि उनके लिए अपनी पीएम के लिए दिल में कितनी खास जगह है। लोगों ने बताया कि अन्य देशों की तरह हमारी पीएम ने किसी देश पर आक्रमण करने की सलाह या बात नहीं की। बल्कि उन्होंने लोगों को हौंसला दिया और इस महामारी पर जल्द जीत पाने की बात ठानी।

nari

सैलरी का 20 प्रतिशत जरूरतमंदों के लिए छोड़ेंगे सरकारी कर्मचारी

जब कोरोना का असर देश की आर्थिक स्थिति पर पड़ने लगा तो पीएम ने ऐलान किया कि मैं और सभी सरकारी अधिकारी अपनी सैलेरी का 20 प्रतिशत हिस्सा छोड़ देंगे और उसका इस्तेमाल जरूरत मंद लोगों तक उनकी जरूरत की चीजें पहुंचाने के लिए किया जाएगा। Jacinda Ardern ने कोरोना पर जंग जीतने की बात पिछले महीने कही थी, और आज काफी हद तक देश यह जंग जीत चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static