होली के रंग आंखों में चले जाएं तो घबराएं नहीं, करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 12:37 PM (IST)

नारी डेस्क:  होली के दिन सभी लोग खुशी-खुशी रंग खेलते हैं, एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और हवा में रंग उड़ाते हैं। लेकिन कभी-कभी इसी रंग की मस्ती में आंखों में गुलाल या केमिकल वाला रंग चला जाता है। इससे आंखों में जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्या हो सकती है। आई सर्जन  ने बताया कि अगर ऐसा हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही तरीके से तुरंत कदम उठाने पर आंख सुरक्षित रहती है और समस्या बढ़ने से बचती है।

आंखों में गुलाल जाने पर क्या करें

आंखों को दबाएं या रगड़ें नहीं

आंखों में रंग जाने पर सबसे बड़ी गलती होती है आंखों को दबाना या रगड़ना। ऐसा करने से रंग अंदर और फैल सकता है और आंख में चोट भी लग सकती है।

PunjabKesari

साफ पानी से तुरंत धोएं

आंखों को साफ पानी से 5 से 10 मिनट तक लगातार धोना चाहिए। इससे गुलाल और हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। कोशिश करें कि पानी हल्का गुनगुना हो, ताकि आंखों को ज्यादा चुभाव महसूस न हो।

लाली, दर्द या जलन हो तो डॉक्टर से दिखाएं

अगर धोने के बाद भी आंख में लालिमा, दर्द या इरिटेशन बनी रहे, तो अगले दिन आई डॉक्टर को दिखाएं।

ये भी पढ़ें:  होली पर पकवान खाने के बाद हो रहा है भारीपन? ऐसे करें शरीर को डिटॉक्स

आंखों को और सुरक्षित रखने के उपाय

आंसुओं से आंखें साफ रखें : आंखें झपकाते रहें ताकि प्राकृतिक आंसू रंग और गंदगी बाहर निकल सकें।

साफ कपड़े से पोंछें: आंखों के आसपास गंदगी हो तो साफ और मुलायम कपड़े से हल्का पोंछें।

ल्यूब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल: आंखों में जलन होने पर ल्यूब्रिकेंट आई ड्रॉप्स डाल सकते हैं। यह आंखों को आराम देते हैं और रंग/गंदगी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

कॉंटैक्ट लेंस निकालें

अगर आप कॉंटैक्ट लेंस पहनते हैं, तो पहले लेंस निकालें और फिर आंखों को धोएं। लेंस में रंग या केमिकल अटक सकता है।

गंदे हाथों से आंख न छुएं

बार-बार हाथ लगाना संक्रमण का कारण बन सकता है। कोशिश करें कि हाथ पूरी तरह साफ हों, फिर ही आंख के आसपास कुछ भी करें।

घरेलू नुस्खों से बचें

दूध, तेल या कोई अन्य घरेलू चीज आंखों में डालना खतरनाक हो सकता है। इससे आंख में और जलन या इन्फेक्शन हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें

कोई भी दवा या आई ड्रॉप बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें। गलत दवा आंख की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। होली के दिन आंखों में रंग या गुलाल चला जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी है शांत रहना और तुरंत सही तरीके से आंखों को साफ करना। साफ पानी, ल्यूब्रिकेंट ड्रॉप्स और साफ हाथों का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित उपाय हैं।

PunjabKesari

सावधानी और सही उपाय अपनाने से आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी और होली का मजा भी बिना किसी डर के लिया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static