US-Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसी Actress, PM मोदी से मांगी मदद
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 12:00 PM (IST)
नारी डेस्क : इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ पर भी साफ दिखाई देने लगा है। युद्ध के चलते कई देशों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में यात्री दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Sonal Chauhan ने भी दुबई में फंसे होने की जानकारी दी है और Narendra Modi से मदद की अपील की है।
उड़ानें रद्द, दुबई में अटकी सोनल चौहान
इजरायल-ईरान युद्ध और अमेरिका की भागीदारी के बाद कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को एहतियातन कैंसिल कर दिया गया है। इसी वजह से सोनल चौहान भारत लौट नहीं पा रही हैं और दुबई एयरपोर्ट पर ही फंसी हुई हैं। हालात को देखते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मदद मांगी है।

सोनल चौहान ने PM मोदी से क्या कहा?
सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं इस समय दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा। मैं सरकार से निवेदन करती हूं कि मुझे सुरक्षित तरीके से घर वापस आने के लिए मार्गदर्शन और सहायता दी जाए। इस कठिन समय में किसी भी तरह की मदद के लिए मैं आभारी रहूंगी।
यें भी पढ़ें: हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
एक्ट्रेस की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस सोनल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि सोनल चौहान के अलावा भी कई भारतीय नागरिक दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और फ्लाइट्स के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी
सोनल चौहान के साथ-साथ दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं PV Sindhu भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। सिंधु ने इंस्टाग्राम के जरिए एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि अगली सूचना तक सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सोनल चौहान
सोनल चौहान अब तक ‘जन्नत’, ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘पलटन’, ‘3जी’, ‘साइज ज़ीरो’, ‘द पावर’, ‘द घोस्ट’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

