गुड बैक्टीरिया की दुकान है बासी रोटी! जानिए इसे खाने के जबरदस्त फायदे
punjabkesari.in Monday, Mar 24, 2025 - 01:10 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत में रोटी का खास महत्व है, और यह लगभग हर घर में भोजन का अहम हिस्सा होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बासी रोटी में छिपे हुए फायदे क्या हो सकते हैं? जी हां, ताजे खाने के मुकाबले बासी रोटी में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप सोचते हैं कि यह सिर्फ खाने का तरीका है तो रुक जाइए, क्योंकि इसमें कुछ ऐसा छुपा है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं बासी रोटी के वो जबरदस्त फायदे, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं!
बासी रोटी खाने के फायदे
हम सभी ताजी बनी रोटियां खाने के आदी होते हैं, लेकिन बासी रोटियां भी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और कंटेंट क्रिएटर दीपशिखा जैन के अनुसार, जब रोटियां 12 घंटे तक ठंडी जगह पर रखी जाती हैं, तो उनकी बनावट बदल जाती है और उनमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ उत्पन्न होते हैं। बासी रोटी खाने से हमारे शरीर को बेहतर पोषक तत्व मिल सकते हैं और यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।
बासी रोटी में होता है 'Antiseptic स्टार्च'
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित RMIT यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने बताया कि जब ब्रेड या रोटी को ठंडी जगह पर रखा जाता है, तो उसमें एक खास तरह का स्टार्च विकसित होता है, जिसे 'प्रतिरोधी स्टार्च' (Resistant Starch) कहा जाता है। यह स्टार्च हमारे शरीर के पाचन एंजाइमों से बचता है और आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया इसे खा कर फैटी एसिड छोड़ते हैं, जो हमारे लिए फायदेमंद होते हैं।
रिसर्च के अनुसार, प्रतिरोधी स्टार्च कोलन कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है और यह आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। साथ ही यह मोटापे से बचाव करने, आंत के हार्मोन को नियंत्रित करने और हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष से लौटने के बाद Sunita का चलना-फिरना हुआ मुश्किल, हड्डियों में आई कमजोरी!
बासी रोटियां और आंतों का स्वास्थ्य
प्रतिरोधी स्टार्च का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आंतों के बैक्टीरिया के लिए कार्बन का एक अच्छा स्रोत बनता है। यह आंतों में फायदेमंद बैक्टीरिया के विकास में मदद करता है, जो शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और साथ ही शरीर को अतिरिक्त कैलोरी जलाने में मदद करते हैं।
कौन लोग बासी रोटियां खा सकते हैं?
बासी रोटियां उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, जिन्हें आंतों से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, सूजन, और पाचन तंत्र की समस्याएं हो रही हों। इसके अलावा, जो लोग मोटापे से बचने या स्वस्थ पाचन के लिए उपाय तलाश रहे हैं, उनके लिए भी बासी रोटियां मददगार हो सकती हैं।
कुल मिलाकर, बासी रोटियां न केवल स्वाद में ताजी रोटियों से अलग होती हैं, बल्कि उनमें मौजूद प्रतिरोधी स्टार्च और अन्य पोषक तत्वों के कारण वे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हालांकि, इसे सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए तो यह हमारी सेहत को सुधारने में मदद कर सकता है।