Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें आज के ताजा भाव
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 12:49 PM (IST)
नारी डेस्क : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिली। जहां सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई, वहीं चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान खींच लिया है। 20 फरवरी 2026 को सोना जहां 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ था, वहीं चांदी ने 2.45 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया। आज भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold-Silver Latest Price)
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 20 फरवरी को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार
24 कैरेट सोना
₹1,54,570 → ₹1,54,438 प्रति 10 ग्राम
करीब ₹132 की गिरावट
हालांकि, सोने के दाम अब भी अपने रिकॉर्ड हाई के आसपास बने हुए हैं।

आज (22 फरवरी 2026) के भाव
22 कैरेट सोना: ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम
रविवार को करीब ₹2,850 की तेजी
चांदी (Silver Price Today): ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम
रविवार सुबह ₹20,000 का उछाल।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
इन शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के दाम?
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा में
22 फरवरी 2026 को: 24 कैरेट सोना: ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम
आज करीब ₹2,990 महंगा
ध्यान दें: ये कीमतें अनुमानित हैं। स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार के अनुसार दामों में अंतर हो सकता है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
सोना फिलहाल ऊंचे स्तर पर बना हुआ है
चांदी में तेज उछाल से शॉर्ट टर्म निवेशकों को फायदा
खरीदारी से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार में रेट कन्फर्म करना जरूरी।

