Gold Rate Today: श्राद्ध में फिर से सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में कितना गिरा रेट
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 12:02 PM (IST)

नारी डेस्क: श्राद्ध पक्ष यानी पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आमतौर पर इस दौरान लोग सोना नहीं खरीदते, फिर भी लोगों की नजरें सोने-चांदी के भावों पर बनी रहती हैं। आइए जानते हैं आज 8 सितंबर 2025 (सोमवार) को 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में क्या बदलाव आया है और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में इसका क्या असर पड़ा।
कैरेट सोना: सबसे ज्यादा गिरावट
आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 1 ग्राम सोना: ₹11 की गिरावट के बाद ₹10,838 (पहले ₹10,849) 8 ग्राम सोना: ₹88 की गिरावट के बाद ₹86,704 (पहले ₹86,792) 10 ग्राम सोना: ₹110 की गिरावट के बाद ₹1,08,380 (पहले ₹1,08,490) 100 ग्राम सोना: ₹1,100 की गिरावट के बाद ₹10,83,800 (पहले ₹10,84,900) 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, और निवेश के लिहाज से यह सबसे लोकप्रिय विकल्प होता है।
Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमत 1 लाख रुपये के पार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में चेक करें सोने का दाम#GOLD #goldrate https://t.co/Rfhh2VTYSo
— CNBC-AWAAZ (@CNBC_Awaaz) September 8, 2025
22 कैरेट सोना: घरेलू खरीदारी के लिए फेवरेट
22 कैरेट सोने में भी कीमतें गिरी हैं। यह आमतौर पर गहनों की खरीदारी में ज्यादा इस्तेमाल होता है। 1 ग्राम सोना: ₹10 की गिरावट के बाद ₹9,935 (पहले ₹9,945) 8 ग्राम सोना: ₹80 की गिरावट के बाद ₹79,480 (पहले ₹79,560) 10 ग्राम सोना: ₹100 की गिरावट के बाद ₹99,350 (पहले ₹99,450) 100 ग्राम सोना: ₹1,000 की गिरावट के बाद ₹9,93,500 (पहले ₹9,94,500) इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली है जो नवरात्रि या दिवाली पर सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं।
18 कैरेट सोना: बजट में गहनों की चाह रखने वालों के लिए
18 कैरेट सोना आमतौर पर हल्के गहनों और डिज़ाइनर जूलरी में इस्तेमाल होता है। इसकी कीमतें भी आज कुछ हद तक गिरी हैं। 1 ग्राम सोना: ₹8 की गिरावट के बाद ₹8,129 (पहले ₹8,137) 8 ग्राम सोना: ₹64 की गिरावट के बाद ₹65,032 (पहले ₹65,096) 10 ग्राम सोना: ₹80 की गिरावट के बाद ₹81,290 (पहले ₹81,370) 100 ग्राम सोना: ₹800 की गिरावट के बाद ₹8,12,900 (पहले ₹8,13,700) कम बजट में गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए यह एक अच्छा संकेत है।
आपके शहर में सोने का क्या है रेट?
हर शहर में टैक्स, डिमांड और मार्केट के अनुसार रेट थोड़ा अलग हो सकता है। आइए जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के ताजा रेट
दिल्ली
24 कैरेट – ₹10,853
22 कैरेट – ₹9,950
18 कैरेट – ₹8,141
मुंबई
24 कैरेट – ₹10,838
22 कैरेट – ₹9,935
18 कैरेट – ₹8,129
चेन्नई
24 कैरेट – ₹10,877
22 कैरेट – ₹9,970
18 कैरेट – ₹8,255
कोलकाता
24 कैरेट – ₹10,838
22 कैरेट – ₹9,935
18 कैरेट – ₹8,129
शहर के अनुसार रेट में हल्का अंतर देखने को मिला है, लेकिन कुल मिलाकर सभी जगह गिरावट का ट्रेंड जारी है।
चांदी का क्या है हाल?
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमतें भी घटी हैं। आज चांदी में प्रति ग्राम ₹1 की गिरावट दर्ज की गई है
1 ग्राम चांदी: ₹127 (पहले ₹128)
8 ग्राम चांदी: ₹1,016 (पहले ₹1,024)
10 ग्राम चांदी: ₹1,270 (पहले ₹1,280)
100 ग्राम चांदी: ₹12,700 (पहले ₹12,800)
1 किलो चांदी: ₹1,27,000 (पहले ₹1,28,000)
चांदी की कीमतों में ये गिरावट उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो पूजा या घरेलू सजावट के लिए चांदी खरीदना चाहते हैं।
नोट: श्राद्ध में क्यों नहीं खरीदते सोना?
भारतीय परंपरा के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में कोई भी शुभ वस्तु जैसे सोना, चांदी या नए कपड़े नहीं खरीदे जाते। यह समय पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होता है, इसलिए लोग नए काम, नई खरीदारी और उत्सव से परहेज करते हैं।
हालांकि श्राद्ध में लोग सोना खरीदना पसंद नहीं करते, लेकिन गोल्ड के गिरते दाम उन लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं जो नवरात्रि, करवा चौथ या दिवाली जैसे त्योहारों पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं। साथ ही निवेशकों के लिए भी यह एक नजर रखने वाला समय है।