महिलाओं के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ सोना जानें क्या है आपके शहर में Rate?

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 12:08 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव जानने के लिए महिलाएं हर समय उत्सुक रहती हैं। कभी सोने-चांदी महंगे हो जाते हैं तो कभी सस्ते। लेकिन आज आपके लिए खुशखबरी है कि सोना के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन ही गिरावट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में आज 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने का भाव करीबन 60,370 रुपये है वहीं बीते दिन यह भाव 60,470 रुपये था। इन कीमतों से यह साफ पता लगाया जा सकता है कि दाम कम हुए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 66,240 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 66,250 रुपये था। 

दिल्ली-मुंबई और अहमदाबाद में सोने का भाव

दिल्ली में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत करीबन 60,530 रुपये है वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,440 रुपये है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,380 रुपये है वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 65,870 रुपये है। अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60, 430 रुपये है और 24 कैरेट सोने की कीमत 65,920 रुपये है।  

PunjabKesari

क्या है 22 और 24 कैरेट के अंतर?

24 कैरेड गोल्ड 99.9% तक बिल्कुल शुद्ध होता है और 22 कैरेट गोल्ड 91% तक शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% बाकी धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं वहीं 24 कैरेट सोना बहुत ही शानदार होता है परंतु 24 कैरेट सोने के साथ गहनों को नहीं बनाया जा सकता ऐसे में ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं। 

PunjabKesari

मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं गोल्ड के भाव 

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के रेट आप मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने से आपको कुछ समय में एसएमएस(SMS) के जरिए रेट्स का पता चल सकता है। इसके अलावा लगातार सोने के भाव जानने के लिए आप वेबसाइट www.ibja.co पर जाकर भी देख सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static